Move to Jagran APP

झारखंड के DGP डीके पांडेय ने कहा, देश के दुश्मनों को चुन-चुन कर मारेंगे

DGP DK Pandey in Jaguar. जगुआर के11वां स्थापना दिवस पर पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 02:43 PM (IST)
झारखंड के DGP डीके पांडेय ने कहा, देश के दुश्मनों को चुन-चुन कर मारेंगे
झारखंड के DGP डीके पांडेय ने कहा, देश के दुश्मनों को चुन-चुन कर मारेंगे

रांची, जेएनएन। टेंडर ग्राम स्थित झारखंड जगुआर का सोमवार को 11वां स्थापना दिवस मनाया गया । मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया और उन्हें आश्वस्त किया कि झारखंड पुलिस शाहिद जवानों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ा है। पुलिस महानिदेशक के अलावा झारखंड पुलिस के तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को दुश्मनों की ओर से लगातार चुनौती मिल रही है। देश के बहादुर जवानों ने सीमा पर शहादत दी है। उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी। दुश्मनों को ढूंढ ढूंढ कर मारेंगे।

loksabha election banner

झारखंड जगुआर ने इसकी मुक्कमल तैयारी कर ली है। हमें रक्त का तिलक लगा मैदान में उतरने की जरूरत है। एक गोली एक दुश्मन का संकल्प लेना है। गुमला के शहीद विजय सोरेंग के बारे में उन्होंने कहा कि 2019 में उग्रवादियों का समूल विनाश करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। पिछले दस वर्षों के दौरान विषम परिस्थितियों में भी एसटीएफ के जवानों ने जो कर दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। कैंपस में आधारभूत संरचना पर उन्होंने कहा कि कमियों को दूर कर युद्ध नीति को आगे बढ़ाना है।

पांडेय ने जोर देकर कहा कि उग्रवादियों का सफाया जगुआर का लक्ष्य है। वह टेंडर में एसटीएफ के 11 वां स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित किये। परेड का निरीक्षण कर सलामी दी। उग्रवादी हिंसा में शहीद एसटीएफ जवानों के परिजनों को शॉल भेंट की। आईजी आशीष बत्रा ने अपने स्वागत भाषण में जगुआर के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संचालन कर्नल जेके सिंह किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीआईजी साकेत कुमार सिंह ने किया।

समारोह में थे शामिल
डीजी नीरज कुमार सिन्हा, एडीजी रेजी डुंगडुंग, प्रशांत सिंह, आईजी सीआरपीएफ संजय आर लाटकर, अनीष कुमार गुप्ता, प्रियंका मीणा समेत वरीय पुलिस अधिकारी व जगुआर के जवान।

इन्हें मिला सम्मान
सरिता कुजूर, रूबी कुमारी, ममता शारदा देवी, ममता कुमारी, नवीना नोपाने, अनीता ओड़िया, ममता इंदू, सविता लकड़ा, शोभा मुंडा, संगीता देवी, लालती देवी, रामसेवक शर्मा, ममता देवी, मंजू सरिता बाखला आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.