Move to Jagran APP

हजारीबाग की छात्रा को भगा ले गया राजगीर का बुजुर्ग, फेसबुकिया प्यार के चक्‍कर में बिकने से बची नाबालिग

लड़की के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए उसे नालंदा जिले के राजगीर से पकड़ा गया। मौका पाकर साथ रह रहे लोग लड़की को छोड़कर फरार हो गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 10:36 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 01:44 PM (IST)
हजारीबाग की छात्रा को भगा ले गया राजगीर का बुजुर्ग, फेसबुकिया प्यार के चक्‍कर में बिकने से बची नाबालिग
हजारीबाग की छात्रा को भगा ले गया राजगीर का बुजुर्ग, फेसबुकिया प्यार के चक्‍कर में बिकने से बची नाबालिग

टाटीझरिया (हजारीबाग), जेएनएन। हजारीबाग के टाटीझरिया क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा फेसबुक पर एक व्यक्ति के प्यार के झांसे में आकर दलालों के चंगुल में फंस गई। एक वृद्ध की बातों में आकर वह उससे प्यार कर बैठी और उसके कहने पर घर छोड़कर उसके साथ नालंदा जिले के राजगीर पहुंच गई। वृद्ध वहां उसे बेचने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए उसे दलालों के चंगुल से छुड़ा लिया।

loksabha election banner

नाबालिग 21 जनवरी को  छोटा डहरभंगा से फरार हो गई थी। लगातार प्रयास के बाद उसका लोकेशन राजगीर में मिल रहा था। पुलिस उसे राजगीर से छुड़ाकर सात फरवरी को हजारीबाग के टाटीझरिया लेकर आई। पुलिस के अनुसार लड़की उन लोगों के चक्कर में फंस गई थी, जिनका धंधा नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाजार में बेच देना है।

नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह फेसबुक पर अपने प्रेमी द्वारा दिखाए गए सब्जबाग में फंसकर घर से निकल गई थी। उसके फरार होने के बाद घरवालों ने काफी खोजबीन की। परिजनों ने इस बाबत थाना में चार लोगों द्वारा नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। थाना प्रभारी चंदन साव ने बताया कि लड़की के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए उसे नालंदा जिले के राजगीर से पकड़ा गया। मौका पाकर साथ रह रहे लोग लड़की को छोड़कर फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.