Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand News: पुलिस एनकाउंटर में PLFI का एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढेर, रांची के मुरला टोला में हुई मुठभेड़

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 04:51 AM (IST)

    रांची में पुलिस से मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल शर्मा मारा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना म ...और पढ़ें

    पुलिस एनकाउंटर में PLFI का एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढेर (ग्राफिक्स जागरण)

    जागरण टीम, रांची/बुढ़मू। रांची के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र स्थित मुरला टोला में सोमवार की आधी रात पुलिस से मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढेर हो गया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ हथियार और ग्रेनेड मिले हैं। देर रात रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने विशाल शर्मा के मारे जाने की पुष्टि की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई क्षेत्रों में सक्रिय रहा है उग्रवादी

    मारा गया उग्रवादी गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा क्षेत्र में सक्रिय रहा है। पिछले कुछ महीने से रांची जिले में सक्रिय था। रांची के रातू, बुढ़मू और ठाकुरगांव क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गोलीबारी मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

    यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो घंटे तक होती रही फायरिंग,खुद को कमजोर पड़ता देख भागे उग्रवादी

    पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली की विशाल शर्मा अपने दस्ते के साथ ठाकुर गांव क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इसी सूचना के सत्यापन के लिए रांची पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची उग्रवादियों के साथ पुलिस की भिड़ंत हो गई। जवाबी कार्रवाई में एरिया कमांडर विशाल शर्मा मारा गया। उसके अन्य चार पांच साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग निकले।

    यह भी पढ़ें- मेरे 'भगोड़े आशिक' को ढूंढ दो; प्रेमिका की थाने में गुहार, बोली- कुछ महीने साथ रहा, बार-बार भाग जाता है प्रेमी

    यह भी पढ़ें- SBI का कस्टमर केयर बनकर किया कॉल,जानकारी देने के बहाने डाउनलोड कराया एप, खाते से उड़ा दिये साढ़े तीन लाख रुपये