Move to Jagran APP

Haj 2019: रांची एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए आजमीन-ए-हज रवाना; देखें तस्‍वीरें

झारखंड से 150 हज यात्रियों का पहला जत्था रविवार को रांची एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। आजमीनों में धनबाद गिरिडीह बाकारो के हज यात्री शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 11:21 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 08:53 PM (IST)
Haj 2019: रांची एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए आजमीन-ए-हज रवाना; देखें तस्‍वीरें
Haj 2019: रांची एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए आजमीन-ए-हज रवाना; देखें तस्‍वीरें

रांची, जासं। Haj 2019 - रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हज यात्रियों का पहला समूह जेद्दा के लिए रवाना हुआ। राज्य हज कमेटी की ओर से हज यात्रियों के लिए एयर इंडिया द्वारा दो विमानों की व्यवस्था की गई है। प्रथम दिन 09:40 बजे एयर इंडिया के पहले विमान से 155 यात्री जेद्दा के लिए रवाना हुए। इनमें 93 पुरुष व 62 महिलाएं शामिल थीं। एयर इंडिया के दूसरे विमान से दोपहर 01:20 बजे 150 यात्री जेद्दा के लिए रवाना हुए। इनमें 82 पुरुष व 68 महिलाएं शामिल थीं। इसराइल अंसारी पहली बार अपनी पत्नी अजहरूनिसां के साथ हज यात्रा पर गए। आजाद अंसारी व साबिर अंसारी भी पहली बार हज यात्रा पर गए। नदी ग्राउंड हिंदपीढ़ी के मो. मुस्लिम अपनी पत्नी के साथ दूसरी बार हज यात्रा पर गए।

loksabha election banner


रांची से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का विमान दिल्ली में रुकेगा। उसके बाद वहां से हज यात्रियों को जेद्दा के लिए भेजा जाएगा। हज यात्रा पर जाने वालों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो व दुमका के आजमीन-ए-हज शामिल थे। राज्य हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान खान ने सभी आजमीन-ए-हज से राज्य व देश के लिए दुआ करने की बात कही। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को हज हाउस से एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए एसी बस की व्यवस्था की गई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हज हाउस में हज यात्रियों को एक जगह पर सभी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। वहां रहने, खाने से लेकर नमाज पढऩे तक की सुविधा उपलब्ध है।


एयरपोर्ट निदेशक की ओर से एयरपोर्ट टर्मिनल पर हज यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। सीआइएसएफ के जवान भी सेवा भाव से काम कर रहे हैं। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी है। बताया कि पूरे झारखंड से कुल 2058 हज यात्री हजयात्रा पर जा रहे हैं। इनमें से 600 यात्री कोलकाता एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए उड़ान भरेंगे, जबकि शेष 1458 हज यात्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से। इस अवसर पर हज समिति के सदस्य फरहाना खातून, मो. फारूख, मुजीबुर्र रहमान, इकबाल फातमी, मो. महफूज, इस्रारुल आलम, फिरोज अंसारी, मो. जमील अख्तर, इरफान, रहमान एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

हज यात्रियों में जमशेदपुर का पांच वर्षीय जीशान भी शामिल
हज यात्रियों में जमशेदपुर का पांच वर्षीय जीशान रहमत अंसारी भी शामिल था। वह अपनी मां निकहत परवीन के साथ हज यात्रा पर गया।

पुराने टर्मिनल भवन में उपलब्ध हैं कई सुविधाएं
हज यात्रियों की सुविधा के लिए पुराने टर्मिनल परिसर में एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कस्टम इमिग्रेशन, मनी एक्सचेंज, इमरजेंसी मेडिकल यूनिट, बैगेज, ट्रॉली, नमाज अदा करने का स्थान व एहराम बांधने की जगह उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा हज यात्रियों व आगंतुकों के लिए जलपान व पेयजल के साथ-साथ महिला व पुरुष वर्ग के लिए पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था की गई है। नगर निगम की ओर से बायो टॉयलेट, पानी के टैंकर व अतिरिक्त सफाईकर्मी की भी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल व यातायात कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
पांच खादिमुल को ही जेद्दा जाने की मिली अनुमति
राज्य हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान खान ने बताया कि हज यात्रियों की देखरेख के लिए कुल 10 खादिमुल का चयन किया गया था। केंद्रीय हज कमेटी से 50 फीसद अनुदान की राशि प्रदान कर दी गई थी। लेकिन कल्याण विभाग की ओर से उनके लिए 50 फीसद अनुदान की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। इस कारण मात्र पांच खादिमुल ही जेद्दा भेजे गए।
उन्होंने यह भी बताया कि आठ जुलाई को ही कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, सचिव हिमानी पांडेय व राज्य हज कमेटी के सीईओ परवेज इब्राहिमी के साथ इस मुद्दे पर बैठक भी हुई थी। कल्याण मंत्री को राज्य हज कमेटी के माध्यम से अनुदान की राशि उपलब्ध कराने के लिए लिखित पत्र भी दिया गया था। लेकिन समय पर राशि उपलब्ध नहीं कराई गई। इस लापरवाही के लिए कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडेय व राज्य हज कमेटी के सीईओ परवेज इब्राहिमी पूरी तरह जिम्मेदार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.