Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav Result: रांची जिले में वोटों की गिनती जारी... 1438 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला... देखिए, कौन जीता-कौन हारा

Jharkhand Panchayat Election Result 2022 रांची जिले के पांच प्रखंडों में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। 1438 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। जीत हार का सिलसिला शुरू हो गया है। बेड़ो प्रखंड में दो परिणाम सामने आ चुके हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 12:54 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav Result: रांची जिले में वोटों की गिनती जारी... 1438 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला... देखिए, कौन जीता-कौन हारा
Jharkhand Panchayat Chunav Result: रांची जिले में वोटों की गिनती जारी... 1438 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...

रांची, जागरण संवाददाता। Ranchi Panchayat Election Result 2022 रांची जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से जारी मतगणना का दूसरा राउंड संपन्न हो चुका है। पंडरा स्थित मतगणना स्थल का उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने रविवार दोपहर निरीक्षण किया। उन्होंने लापुंग, बेड़ो, नगड़ी, कांके और इटकी के मतगणना हॉल में मतगणना कार्य के बारे में सभी निर्वाची पदाधिकारियों से जानकारी ली। मतगणना कर्मियों से भी मतगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अब तक कुल दो राउंड की मतगणना सम्पन्न होने की सूचना है। ज्ञात हो कि द्वितीय चरण में लापुंग, बेड़ो, नगड़ी, कांके और इटकी प्रखंड में 19 मई को वोट डाले गए थे।

loksabha election banner

महावीर उरांव और सरिता एक्का विजयी

उधर, सूचना आ रही कि बेड़ो प्रखंड की डोरंडा पंचायत से महावीर उरांव मुखिया चुनाव में जीत गए हैं। उन्होंने निवर्तमान मुखिया जौनी उरांव को 358 मतों से पराजित किया है। वहीं करकरी पंचायत से सरिता एक्का मुखिया चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने निवर्तमान मुखिया सुनीता केरकेट्टा को 576 मतों से पराजित किया है।

पांच प्रखंडों से कुल 1438 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

मालूम हो कि पंडरा बाजार समिति में मतगणना जारी है। इटकी, नगड़ी, कांके, बेड़ो और लापुंग का बैलेट बाक्स स्ट्रांग रूम से 7.30 बजे निकाला गया। इसके लिए सभी कर्मियों को सुबह 6 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था। दूसरे चरण चुनाव पांच प्रखंडों से कुल 1438 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिनके भाग्य का फैसला बैलेट बाक्स के खुलते ही तय होना शुरू हो गया है। इसमें मुखिया के 82 पद के लिए 411, वार्ड सदस्य के 311 पद के लिए 706, पंचायत समिति सदस्य पद के 78 पद के लिए 263 और जिला परिष्द सदस्य के 9 पद के लिए 59 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। देर रात तक मतणगना होने की संभावना है। क्योंकि पहले चरण की भी मतगणना देर रात चली थी।

कांके प्रखंड में भी जारी है मतगणना

कांके प्रखंड के लिए 56 टेबल, नगड़ी 28 टेबल, ईटकी 21 टेबल, बेड़ो 42 टेबल और लापुंग के लिए 21 टेबल की व्यवस्था मतगणना स्थल पर की गई है। सभी टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मियों को लगाया गया है। कुल 504 मतगणना कर्मी पांच प्रखंडों के लिए लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त दस अतिरिक्त मतगणना कर्मी रखे गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है। जिनका पास निर्गत है, वही मतगणना स्थल पर प्रवेश कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.