Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav Result: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रांची के विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट यहां देखें...

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना रांची के पंडरा बाजार समिति में देर रात तक चली। प्रत्याशी परिणाम के लिए देर रात तक डटे रहे रहें। यहां प्रखंडवार विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट देखें...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 07:46 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 07:48 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav Result: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रांची के विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट यहां देखें...
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: दूसरे चरण में रांची के विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट।

रांची, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 रांची के पंडरा बाजार समिति में झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना देर रात तक चली। सबसे देर रात तक कांके प्रखंड की मतगणना चली। परिणाम के इंतजार में रात भर प्रत्याशी डटे रहे । जैसे-जैसे परिणाम आ रहे थे, वैसे-वैसे विजयी हुए समर्थकों की भीड़ पंडरा परिसर में बढ़ती चली गयी। वहीं, चार बजते तक नव निर्वाचित हुए वार्ड सदस्य, मुखिया और पंचायत समिति के सदस्यों की काफी भीड़ मुख्य द्वार पर बढ़ गयी। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सर्टिफिकेट देने में काफी वक्त लगाया गया। इसे लेकर विजयी प्रत्याशियों में नाराजगी भी दिखी।

prime article banner

पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण की मतगणना के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ काफी देखने को मिली। रविवार की सुबह 8 बजे से पंडरा बाजार समिति प्रांगण के 5 हॉल में मतगणना शुरू हो गई थी। दूसरे चरण में रांची के कांके, बेड़ो, लापुंग, नगड़ी और ईटकी प्रखंड की कुल 82 पंचायतों में पड़े वोटों की काउंटिंग के लिए 168 टेबल लगाए गए थे। प्रत्येक टेबल पर 3-3 कर्मी को मतगणना के लिए लगाया गया था। पहली बार पुरुष से दोगुना महिला कर्मी काउंटिंग ड्यूटी में लगाई गई थी।

मालूम हो कि कुल 504 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें से 336 महिलाएं थी। दरअसल, रांची जिला में मतदान कराने के लिए जाने वाली पोलिंग टीम में महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है। उन्हें पोलिंग टीम की ड्यूटी से महिला कर्मियों को मुक्त किया गया था। चुनाव को लेकर कर्मियों की कमी को देखते हुए निर्णय लिया गया कि मतगणना हॉल में पुरुष की तुलना में महिला कर्मियों की ड्यूटी दुगनी लगाई जाए।

649 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में 649 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें 624 वार्ड सदस्य और 25 पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार थे। वही, सुबह में मतगणना के दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने मतगणना कार्य का जायजा लिया था। उप विकास आयुक्त सागर ने लापुंग, बेड़ो, नगड़ी, कांके और इटकी के मतगणना हॉल में मतगणना कार्य के बारे में सभी निर्वाची पदाधिकारी से जानकारी ली। मतगणना कर्मियों से भी मतगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। ज्ञात हो कि द्वितीय चरण में लापुंग, बेड़ो, नगड़ी, कांके और इटकी में मतदान 19 मई को सम्पन्न हुआ था।

प्रखंडवार विजयी प्रत्याशी...

बेड़ो: जिला परिषद पूर्वी से पार्वती कुमारी पश्चिमी से वेरोनिका उरांव। जरिया पंचायत से मुखिया बनी कुंवारी खलखो, बेड़ो पंचायत की मुखिया सुशांति भगत , केशा पंचायत की अंजु कच्छप डोरंडा पंचायत से महावीर उरांव ,करकरी पंचायत से सरिता एक्का, तुतलो से गंगी कुमारी खुखरा से जतरु उरांव, मुरतो से सुनीता सोरेंग टेरो से पंचु उरांव, दिघिया से प्रबला तिर्की घाघरा से रमेश उरांव, ईंटा से अनिता बाड़ा नेहालु से वीरेंद्र भगत, हरिहरपुर जामटोली से लक्ष्मी कोया, करांजी से फ्रांसिस्का मिंज , पुरियो से नीरज कुजुर चचकोपी से पार्वती उराईन मुखिया चुनाव में जीत हासिल की है।

लापुंग: जिला परिषद सदस्य में हिंदीया टोप्पो। मुखिया में डाड़ी पंचायत से सुमिला मिंज , सापुकेरा पंचायत से सविता उरांव , ककरिया पंचायत से बिरसमनी देवी, लतरातु पंचायत से अलका तिर्की बोकरोंदा पंचायत से सरोज मुन्डा, महुगांव पंचायत से मेरी बारला, दानीकेरा पंचायत से धुचला मुंडा, देवगांव पंचायत से दुर्गा उरांव, हुलसु पंचायत से मनोज होरो, दोलैचा पंचायत से मालती रानी केरकेट्टा ने जीत हासिल की।

इटकी:  जिला परिषद सदस्य रीना देवी, प्रखंड के मुखिया पद में इटकी पूर्वी से रीता देवी, इटकी पश्चिमी से निर्मला भेंगरा, मलटी से लखन उरांव,कुंदी से फ्रांसिस्का केरकेट्टा, रानीखटंगा से राजन किस्पोट्टा, गढगांव से रजनी उरांव, कुल्ली से विनय उरांव व चिनारो पुरियो से अनिता उरांव।

पंचायत समिति सदस्य में इटकी पश्चिमी से परवेज आलम उर्फ राजा, इटकी पूर्वी से गजाला फिरदौस, मलटी से सुल्ताना परवीन, कुंदी से किरण उरांव, कुरगी एक से आसफा नाज व कुरगी दो से सुनीता कुजूर। नगड़ी जिप सदस्य बनीं पुनम देवी।

वही नगड़ी पंचायत से जय गोपाल उर्फ मंजीत उरांव, नारों पंचायत से आशा किस्पोट्टा, देवरी पंचायत से विजेता कच्छप, साहेर पंचायत से परदेशिया उरांव, उतरी टुंडूल से संजू कुजूर, दक्षिणी टुंडूल से संजय उरांव, लाल गुटवा पंचायत से मंगल उरांव, सपारोम पंचायत से अर्चना तिर्की, कुदलौग पंचायत से मंजू लिंडा,बलालौंग पंचायत से शंकर मिंज, चिपरा से मोहन मुंडा, एड़चोरो पंचायत से परना उरांव मुखिया पद पर चुने गए।

वहीं पंचायत समिति सदस्य में नगड़ी पंचायत से शीला देवी, एड़चोरो पंचायत से मधुवा कच्छप, साहेर से गुलरेज अंसारी, देवरी से अफसाना परवीन, नारों से अनिता देवी, चिपरा से रोपना उरांव, लाल गुटवा से सोहरी देवी, उतरी टुंडूल से एनामुल हक, दक्षिणी टुंडूल से करूणा देवी चुनाव जीते। चेटे पंचायत की मुखिया बनी रेनु बाला मिंज और चेटे पंचायत समिति सदस्य बनीं दुर्गी पुर्ति।

कांके: जिला परिषद सदस्य पद के विजेता प्रत्याशी कांके 17 से सुषमा देवी, कांके 18 से हिना परवीन, कांके 19 से किरण देवी।

कांके मुखिया पद के विजेता प्रत्याशी कांके दक्षिण पंचायत से संगीता भंवरा, कांके पश्चिमी पंचायत से सुमित सुरीन, कांके उत्तरी पंचायत से अनुराधा चौरया, अरसंडे पंचायत से नीलू पहान, बोडेया पंचायत से सोमा उरांव, हुसीर पंचायत से आरती देवी, पिथोरिया से मुन्नी देवी, जयपुर पंचायत से सुधीर मुंडा, वह दोनों पंचायत से उज्जवल पहन,

पंचायत समिति सदस्य पद के विजेता कांके दक्षिण पंचायत से तबस्सुम परवीन, अरसंडे पूर्वी पंचायत से नरगिस सुल्ताना, आरसंडे पश्चिमी से लालचंद सोनी, सुकुरहुटू पंचायत से अंजय बैठा, बोडेया पंचायत से अमर तिर्की, कांके पश्चिमी पंचायत से कांति देवी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.