Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav Result: लोहरदगा में पहले चरण के चुनाव परिणाम में किन पार्टियों का रहा दबदबा, विस्तार से देखें...

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तहत लोहरदगा जिले के किस्को और पेशरार प्रखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। उसका परिणाम 17 मई को जारी भी हो गया है। पहले चरण के परिणाम में किन पार्टियों का दबदबा रहा जानिए...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 12:36 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav Result: लोहरदगा में पहले चरण के चुनाव परिणाम में किन पार्टियों का रहा दबदबा, विस्तार से देखें...
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: लोहरदगा के पहले चरण का चुनाव परिणाम।

लोहरदगा, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत लोहरदगा जिले के किस्को और पेशरार प्रखंड में 14 मई को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। उसका परिणाम 17 मई को सामने आ चुका है। दोनों ही प्रखंडों में यदि राजनीति दलों के समर्थित प्रत्याशियों की बात करें तो कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में अपना दम दिखाया है। दोनों ही प्रखंडों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का सबसे अधिक दबदबा नजर आ रहा है। हालांकि यह किसी भी प्रकार से अधिकारिक पुष्टि नहीं है, परंतु क्षेत्र में राजनीतिक दल समर्थित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा को लेकर यह कहा जा सकता है कि पेशरार और किस्को प्रखंड में कांग्रेस पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने में कामयाबी पाई।

loksabha election banner

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड में मुखिया के नौ और पंचायत समिति सदस्य के 11 पद हैं। जबकि पेशरार प्रखंड में मुखिया के पांच और पंचायत समिति के छह पद हैं। यदि बाजार में हो रही चर्चा की माने तो मुखिया पद में पेशरार प्रखंड में कांग्रेस के तीन और भारतीय जनता पार्टी के दो समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्य में एक आजसू पार्टी, चार कांग्रेस पार्टी और एक जेएमएम समर्थित पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।

इसी प्रकार से किस्को प्रखंड में भी मुखिया के नौ पदों में से पांच पद पर कांग्रेस पार्टी, दो पद पर भारतीय जनता पार्टी और दो पद पर आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। पंचायत समिति सदस्य पद में पांच पद पर कांग्रेस पार्टी, चार पद पर भारतीय जनता पार्टी और दो पद पर आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा नजर आया है।

हालांकि जीतने वाले प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से ताल्लुक रखने की बात से इनकार करते हैं, परंतु हाल के समय में उनके चुनाव और राजनीतिक दलों से जुड़ाव को लेकर यह प्रत्यक्ष हो जाता है कि कौन सा प्रत्याशी किस पार्टी से जुड़ा हुआ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.