Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: रांची के पांच प्रखंडों में दूसरे चरण का मतदान जारी, 1438 प्रत्याशियों के किस्मत का होगा फैसला

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण के मतदान के लिए आज रांची जिला के पांच प्रखंडों में मतदान जारी है। पांच प्रखंडों में 1438 प्रत्याशी मैदान में विभिन्न पदों के लिए उतरे हैं।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 06:54 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 11:50 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: रांची के पांच प्रखंडों में दूसरे चरण का मतदान जारी, 1438 प्रत्याशियों के किस्मत का होगा फैसला
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रांची के पांच प्रखंडों में मतदान जारी।

रांची, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टी को रांची के मोरहाबादी मैदान से डिस्पैच किया गया है। मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उपायुक्त छवि रंजन द्वारा चुनाव से जुड़ी जानकारी दी गई। रांची जिला के पांच प्रखंडों कांके, बेड़ो, ईटकी, नगड़ी और लापुंग में गुरुवार को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। उप विकास आयुक्त ने अलग-अलग प्रखंड के पोलिंग पार्टी के लिए मतदान सामग्री वितरण आदि का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक मतदान सामग्री उपलब्ध कराते हुए ससमय गंतव्य के लिए रवाना करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

पांच प्रखंडों में कुल 1013 मतदान केंद्र है, जहां 4052 पोलिंग पार्टी की ड्यूटी लगाई गई है। 1438 प्रत्याशी मैदान में विभिन्न पदों के लिए उतरे हैं। मुखिया के 82 पद के लिए 411 प्रत्याशी, वार्ड सदस्य 311 के लिए 705 प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य नौ पद के लिए 59 और पंचायत समिति सदस्य के 78 पद के लिए 263 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 649 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7706 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची दीपक दीपक दुबे और जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे के साथ उप विकास आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच का जायजा लिया।

दूसरे चरण के मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ें

  • कुल मतदान केंद्र - 10132,
  • कुल मतदान भवनों की संख्या - 6093,
  • कुल मतदाता - 3,94,214,
  • मतदानकर्मी - 40525,
  • सुरक्षाकर्मी - 77066,
  • क्लस्टर की संख्या - 667,
  • कुल नामांकन - 22438,
  • कुल अस्वीकृत नामांकन - 899,
  • कुल नाम वापस - 6610,
  • कुल निर्विरोध निर्वाचित - 64911,
  • मुखिया प्रत्याशी की संख्या - 411 (82 पद)
  • वार्ड सदस्य प्रत्याशी की संख्या - 706 (311 पद)
  • पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी की संख्या - 263 (78 पद)
  • जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी की संख्या - 59 (9 पद)

कुल निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या - 1438

रांची में मतदान जारी...

राजधानी रांची के नगड़ी पूर्वी भाग के राजकीय मध्य विद्यालय में मतदान शुरू हो गया है। धीरे-धीरे मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं। मतदाता सुबह से ही मतदान को लिए कतार में लगना शुरू कर दिए। 

नगड़ी पूर्वी भाग के राजकीय मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदाता।

75 साल के बुजुर्ग को गोद में उठाकर ले गए मतदान केंद्र

रांची के केसारो राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पुरुष और महिला मतदाता दोनों की हिस्सेदारी मतदान केंद्र में देखने को मिल रहा है। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं हैं,

मतदाता एतवारी, 75 साल जो चलने में सक्षम नहीं है, इसके बावजूद मतदान केंद्र तक उनके स्वजन गोद में उठाकर ले गए और मतदान कराया। एतवारी ने कहा कि कुछ भी हो जाये, वह हर बार मतदान करना नहीं भूलती हैं।

बुजुर्ग को गोद में उठाकर ले जाते स्वजन।

रांची के नेहालु में मतदान प्रतिशत बेहतर, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

रांची में नेहालु के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत बेहतर स्थिति में है। पहले 2 घंटे में 25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। बुजुर्ग को महिला स्वजन अपनी गोद में उठाकर मतदान केन्द्र पहुंचाने में मदद कर रहे है।

बुजुर्ग को गोद में उठाकर ले जाते महिला स्वजन।

रांची में नेहालु के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था काफी दुरुस्त है। पुलिस बल तैनात किए गए है। 

मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल।

रांची के विभिन्न प्रखंडों में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत...

  • कांके- 18.94%
  • बेड़ो- 21.89%
  • इटकी- 19.00%
  • नगड़ी- 21.46%
  • लापुंग- 21.22%

कुल- 20.50 प्रतिशत

रांची के विभिन्न प्रखंडों में सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत...

  • कांके - 39.00%

  • बेड़ो - 38.94%

  • इटकी - 39.00%
  • नगड़ी - 41.20%
  • लापुंग - 40.90

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.