Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: खूंटी के तीन प्रखंडों में चौथे चरण का मतदान जारी, गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे और अंतिम चरण के लिए खूंटी जिले के खूंटी मुरहू और अड़की प्रखंड में मतदान जारी है। यहां गांव की सरकार बनाने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 10:03 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 11:53 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: खूंटी के तीन प्रखंडों में चौथे चरण का मतदान जारी, गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting: खूंटी के तीन प्रखंडों में मतदान जारी

खूंटी के विभिन्न प्रखंडों में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत...

loksabha election banner
  • खूंटी- 20%
  • मुरहू- 18.24%
  • अड़की- 10.50%

-खूंटी प्रखंड के मारंगहादा सरजमा बूथ संख्या 86 पर सुबह 11:15 तक दो सौ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। बता दें कि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 296 है। जिनमें पुरूष 142 और महिला 154 है।

खूंटी, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting झारखंड में खूंटी जिले के खूंटी, मुरहू और अड़की प्रखंड में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। सुबह सात बजे माक पोल के साथ मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। मतदान के पूर्व क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत महसूस किया। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह-सबेरे ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने लगे। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए लंबी कतारें लगी हैं। गांव की सरकार बनाने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

महिला मतदाताओं की लंबी कतार।

वोटिंग को लेकर कतार में महिला मतदाता।

तीनों प्रखंडों में बनाए गए है 505 मतदान केंद्र

तीन प्रखंडों के 505 मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान को लेकर खूंटी प्रखंड में 175 मतदान केंद्र व पांच क्लस्टर बनाए गए हैं। साथ ही मुरहू प्रखंड में 170 मतदान केंद्र व सात क्लस्टर बनाए गए हैं। वहीं अड़की प्रखंड में 160 मतदान केंद्र व सात क्लस्टर बनाए गए हैं। तीनों प्रखंडों में 183 पदों के लिए मतदान होगा। इनमें खूंटी, मुरहू व अड़की के लिए जिला परिषद सदस्य का पांच, पंचायत समिति सदस्य का 38, ग्राम पंचायत मुखिया का 44 और वार्ड सदस्य का 96 पद है।

तीनों प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 26, पंचायत समिति सदस्य के लिए 108, ग्राम पंचायत मुखिया के लिए 252 और वार्ड सदस्य के लिए 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। चौथे चरण के मतदान के लिए कुल 505 मतदान दल गठित किए गए हैं, जिनमें 2020 मतदानकर्मी शामिल हैं। जबकि 10 प्रतिशत मतदान दल को सुरक्षित रखा गया है। इनमें खूंटी का 175, मुरहू का 170 और अड़की का 160 पोलिंग पार्टी शामिल हैं।

183 पदों के लिए 607 उम्मीदवार

खूंटी जिले के खूंटी, मुरहू और अड़की प्रखंडों में 183 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें खूंटी, मुरहू व अड़की के लिए जिला परिषद सदस्य का पांच, पंचायत समिति सदस्य का 38, ग्राम पंचायत मुखिया का 44 और वार्ड सदस्य का 96 पद है। तीनों प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 26, पंचायत समिति सदस्य के लिए 108, ग्राम पंचायत मुखिया के लिए 252 और वार्ड सदस्य के लिए 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

एक थर्ड जेंडर समेत 188060 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

इस बार गांव की सरकार चुनने में जिले की एक थर्ड जेंडर मतदाता भी अपनी भूमिका अदा करेंगे। जिले के खूंटी प्रखंड में एक मात्र थर्ड जेंडर मतदाता है। वहीं खूंटी व मुरहू प्रखंड में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। सिर्फ अड़की प्रखंड में महिला से पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। खूंटी के कुल 65 हजार 251 मतदाताओं में 33 हजार 829 महिला व 31 हजार 823 पुरुष, मुरहू के 65 हजार 971 मतदाताओं में 33 हजार 829 महिला व 32 हजार 142 पुरुष और अड़की प्रखंड के कुल मतदाता 56 हजार 838 में 27 हजार 986 महिला व 28 हजार 852 पुरुष मतदाता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.