Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav: लोहरदगा में मतगणना जारी... देखिए- किस प्रखंड में कौन जीता-कौन हारा

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण की मतगणना आज लोहरदगा जिले के दो प्रखंड किस्को और पेशरार में शुरु हो गई है। इस दोनों प्रखंडों के कुल 171 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 07:26 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 06:28 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav: लोहरदगा में मतगणना जारी... देखिए- किस प्रखंड में कौन जीता-कौन हारा
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: लोहरदगा में मतगणना का परिणाम आना हुआ शुरु

4th Round : जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों को मिले मतों की स्थिति

loksabha election banner

किस्को प्रखंड

  • अबुशमा परवज : 173
  • अशफाक अंसारी : 2793
  • अहमद रजा खान : 376
  • अंजू कुमारी : 1791
  • कलिंद्र उरांव : 410
  • प्रकाश कुमार नायक : 873
  • सुभाष भगत : 591
  • सूर्यकांत प्रसाद : 779
  • संदीप कुमार : 2629

3rd Round : जिला परिषद सदस्य पद प्रत्याशियों को मिले मतों की स्थिति

प्रखंड : किस्को

  • अबुशमा परवेज: 154
  • अश्फाक अंसारी- 1808
  • अहमद रजा खान- 283
  • अंजू कुमारी : 1153
  • कलिंद्र उरांव : 325
  • प्रकाश कुमार नायक : 260
  • सुभाष भगत : 475
  • सूर्यकांत प्रसाद : 690
  • संदीप कुमार : 2114

5th Round की गिनती

पेशरार प्रखंड, तुईमु पंचायत

पद : पंचायत समिति सदस्य

  • विजेता प्रत्याशी : रामकुमार खेरवार, 885 वोट
  • पद : मुखिया
  • कमला देवी - 601 वोट

पद : वार्ड सदस्य

  • वार्ड (01) सुगंती खेरवार-138 वोट
  • वार्ड (04) सरिता असुर - 111 वोट
  • वार्ड (08) प्रमिला देवी - 108
  • वार्ड (09) विरेन्द्र उरांव - 100 वोट
  • जिन ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए : वार्ड संख्या 02, 03, 05, 06, 07, 10 और 11

5th Round : जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों को मिले मतों की स्थिति

पेशरार प्रखंड

  • रामजानकी नगेशिया : 1999
  • रूबी कुमारी : 6050 (विजेता)
  • सुमन कुमारी : 2362

तृतीय चक्र (3rd Round) की गिनती

-----------------------

किस्को प्रखंड, नवाडीह पंचायत

पद : पंचायत समिति सदस्य

  • विजेता प्रत्याशी : गीता देवी, 1452 वोट
  • शबनम आरा- 1062 वोट

पद : मुखिया

  • मीना कुमारी - 1832 वोट
  • सुधा कुजूर - 951 वोट

पद : ग्राम पंचायत (वार्ड) सदस्य

  • वार्ड 01- मनिता उरांव
  • वार्ड 02 - संजीव खलखो
  • वार्ड 05 - मनौवर जुल्फेकार
  • वार्ड 08 - जसीम अंसारी
  • वार्ड 09 - अशिया खातून
  • वार्ड 14 - सालमोन कुजूर

पेशरार प्रखंड, रोरद पंचायत

पद : पंचायत समिति सदस्य

  • विजेता प्रत्याशी : सीता देवी

पद : मुखिया

  • सिलवंती देवी - 492 वोट
  • निशा उरांव - 434 वोट

पद : वार्ड सदस्य

  • वार्ड (08)- लालू उरांव,134 वोट
  • निर्विरोध जीते : वार्ड 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 09, 10 और 11

द्वितीय चक्र (2nd Round)

----------------------

किस्को प्रखंड

पाखर पंचायत समिति सदस्य

  • बीरेंद्र उरांव, विजेता - 907 वोट
  • मंजू देवी - 612 वोट

मुखिया

  • विजेता - फुलमनी देवी, 1078 वोट
  • संध्या उरांव - 721 वोट

ग्राम पंचायत सदस्य

  • पाखर (09)- रामजीत लोहरा, 142 वोट
  • निर्विरोध जीते - वार्ड 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 10, 11 और 12

पेशरार प्रखंड

पंचायत समिति सदस्य

  • विजेता - करुणा देवी, 628 वोट
  • अरविंद यादव- 367 वोट

मुखिया

  • विजेता-रंजीता नगेशिया, 933 वोट
  • नीलम देवी, 427

ग्राम पंचायत सदस्य

  • वार्ड 04- नेहा देवी, 128 वोट
  • वार्ड 05- राजेश टोपनो, 122 वोट
  • वार्ड 08- जितेंद्र नगेशिया, 123 वोट
  • निर्विरोध जीते- वार्ड 02, 03, 06, 07, 09 और 10
  • रिक्त रहे : वार्ड 01

लोहरदगा में पहले राउंड की मतगणना के बाद विजेता

सीरम पंचायत

मुखिया प्रत्याशी

  • भगत खेरवार - 746 वोट
  • मंगलावती देवी - 547वोट

ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड)

  • वार्ड 02- अजय खेरवार
  • वार्ड 04- राजेश्वर सिंह
  • वार्ड 06- पूनम देवी
  • वार्ड 09 - सोमनाथ उरांव
  • वार्ड 10- शहनाज खातुन
  • वार्ड 11- सगुप्ता नाज तनेजा

पंचायत समिति सदस्य, सीरम (01) से....

  • अरविंद उरांव-692 वोट
  • अर्जुन नारायण सिंह-576वोट
  • कुंवर सिंह-443 वोट

पंचायत समिति सदस्य, सीरम (02) से...

  • बहती भगत-764 वोट
  • मुनेजा बीबी- 728 वोट

लोहरदगा, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 लोहरदगा जिले के दो प्रखंड किस्को और पेशरार में पहले चरण को लेकर हुए पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार को कृषि बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना कार्य तय समय सीमा पर प्रारंभ हो गई है। इस मतगणना में दोनों प्रखंडों के कुल 171 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। पेशरार प्रखंड के लिए 17 और किस्को प्रखंड के लिए 15 टेबल में चार राउंड में मतगणना संपन्न होगी। मतगणना संपन्न कराने को लेकर 115 कर्मचारियों को लगाया गया है।

इंतहा हो गई इंतजार की ... बेसब्री में कट रहा प्रत्याशियों का समय

लोहरदगा जिले में पहले चरण के तहत हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना का कार्य चल रहा है। मतगणना केंद्र के अंदर जितनी उत्सुकता है, उससे कहीं अधिक उत्सुकता मतगणना केंद्र के बाहर देखने को मिल रही है। प्रत्याशियों के इंतजार की इंतहा हो रही है। बेसब्री में प्रत्याशियों का समय कट रहा है। पहले चरण में देवदरिया पंचायत में मतगणना के कार्य के बाद दूसरे चरण में पेशरार प्रखंड के ही सीरम पंचायत में मतगणना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है। प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

बता दें कि दोनों प्रखंडाें की बात करें तो कुल 61410 मतदाताओं में से 37862 मतदाताओं ने वोट डाले थे। जिसमें से कुल 18582 पुरुषों ने वोट किया था। वहीं कुल 19280 महिलाओं ने वोट किया था। लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य के छह पद के लिए 17 प्रत्याशी, मुखिया के पांच पद के लिए 35 प्रत्याशी, वार्ड सदस्य के 17 पद के लिए 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

इस प्रकार से पेशरार प्रखंड में कुल 29 पदों के लिए 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस प्रखंड में कुल 45 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। किस्को प्रखंड में जिला परिषद के एक पद के लिए नौ प्रत्याशी, मुखिया के नौ पद के लिए 51 प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य के 11 पद के लिए 29 प्रत्याशी और वार्ड सदस्य पद के 35 पद के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां पर कुल 56 सीट के लिए 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

किस्को प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य के दो पद पर दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं वार्ड सदस्य के तीन पदों कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। यहां पर कुल 71 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.