Jharkhand Panchayat Chunav 2022: कोडरमा के 3 प्रखंडों में वोटिंग जारी, मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, लगी लंबी कतारें
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के दूसरे चरण में कोडरमा जिले के तीन प्रखंडों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों में वोट को लेकर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
कोडरमा, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के दूसरे चरण में कोडरमा जिले के तीन प्रखंडों सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। तीनों प्रखंडों के करीब दो लाख वोटर गांव की सरकार के 652 पदों के लिए 1618 उम्मीदवारों की किस्मत पर मुहर लगाएंगे। सुबह माक पोल से मतदान की शुरूआत हुई।
भीषण गर्मी के कारण केंद्रों में सुबह-सबेरे से भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों में वोट को लेकर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
कोडरमा जिले के 542 केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को दिन में ही सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने क्लस्टारों पहुंच गई थी। यहां रात्रि में कोडरमा के सिविल एसडीओ मनीष कुमार ने जाकर मतदानकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने की अपील की। गुरुवार को अहले सुबह से सभी कर्मी अपने-अपने केंद्रों में मतदान कराने में जुट गए हैं।
मरकच्चो प्रखंड में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह
कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के मतदान केंद्र पर मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर पुरुष के अपेक्षा महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों की लंबी-लंबी कतार लगनी शुरू हो गई।
मरकच्चो के एक केंद्र में मतदान को लेकर जुटी महिलाओं की भीड़।
सतगावां प्रखंड में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार
वहीं कोडरमा के सतगावां प्रखंड में वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सतगावां के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतार लगी है। सुबह से ही मतदान को लेकर लोग कतार में लगने लगे थे।
सतगावां के एक केंद्र में वोटिंग के लिए लगी लोगों की कतार।
- कोडरमा में द्वितीय चरण का मतदान प्रतिशत
पूर्वाह्न 9:00 बजे तक...
- सतगावां- 13%
- डोमचांच- 18%
- मरकच्चो- 19%
पूर्वाह्न 11:00 बजे तक...
- सतगावां- 38.52 %
- डोमचांच- 41.76%
- मरकच्चो- 39.29%