Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गढ़वा में आज शांतिपूर्ण हुआ मतदान, झारखंड के 26 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विभिन्न जिलों के 26 मतदान केंद्रों पर सोमवार को एक से तीन पदों के लिए पुनर्मतदान होना था। गढ़वा रंका प्रखंड में पुनर्मतदान होना था जहां शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 02:55 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गढ़वा में आज शांतिपूर्ण हुआ मतदान, झारखंड के 26 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गढ़वा में आज शांतिपूर्ण हुआ मतदान

गढ़वा, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन, 2022 के तहत गढ़वा जिला अंतर्गत रंका प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 57- नव प्राथमिक विद्यालय, दक्षिणवारा टोला में पंचायत समिति सदस्य के पद हेतु आज सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ। दिन के 11 बजे तक 50 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे। सुबह से मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर मतदान केंद्र पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी।

loksabha election banner

पुनर्मतदान के दौरान वोटिंग को ले कतारबद्ध पुरुष मतदाता।

गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य के पद हेतु आज सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ। पुनर्मतदान के दौरान वोटिंग को लेकर पुरुष मतदाता कतारबद्ध दिखें।

मतदान करते मतदाता।

राज्य के 26 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान

बता दें कि झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विभिन्न जिलों के 26 मतदान केंद्रों पर सोमवार को एक से तीन पदों के लिए पुनर्मतदान होना था। मतपत्रों में त्रुटि एवं अन्य कारणों से इन मतदान केंद्रों में संबंधित पदों के लिए शनिवार को मतदान रद कर दिया गया था। पर्यवेक्षकों की अनुशंसा के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। इनमें सबसे अधिक हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के 14 मतदान केंद्र शामिल हैं। इन सभी मतदान केंद्रों में मुखिया के लिए पुनर्मतदान होना था।

इनके अलावा गढ़वा के रंका, चतरा के प्रतापपुर प्रखंड, सिमडेगा के करसई प्रखंड व पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा के एक-एक, सरायकेला खरसावां के चांडिल तथा बोकारो के गाेमिया के दो-दो, पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड तथा गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड के तीन-तीन मतदान केंद्रों में अलग-अलग पदों के लिए पुनर्मतदान होना था। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक है।

इधर, पहले चरण की सीटों पर शनिवार को हुए मतदान में पड़े मतों तथा सोमवार को होनेवाले पुनर्मतदान में पड़ने मतों की गणना 17 मई को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.