Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गढ़वा में पहले चरण में जीते मुखिया प्रत्याशियों में भाजपा, झामुमो व कांग्रेस समर्थकों का रहा बोलबाला, विस्तार से देखें...

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण की मतगणना की समाप्ति के बाद गढ़वा में जीते मुखिया प्रत्याशियों में भाजपा झामुमो एवं कांग्रेस समर्थकों का रहा बोलबाला रहा। यहां विस्तार से देखिए...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 03:10 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गढ़वा में पहले चरण में जीते मुखिया प्रत्याशियों में भाजपा, झामुमो व कांग्रेस समर्थकों का रहा बोलबाला, विस्तार से देखें...
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: गढ़वा में भाजपा, झामुमो एवं कांग्रेस समर्थकों का रहा बोलबाला

गढ़वा, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना की समाप्ति के बाद गढ़वा में कांग्रेस, झामुमो एवं भाजपा समर्थक मुखिया पद पर जीत हासिल किए हैं। जबकि कई विजेता मुखिया प्रत्याशी किसी दल के साथ जुड़ने के बजाय स्वयं को न्यूट्रल रखे हुए हैं। पहले चरण के चुनाव में अधिकतर पुराने मुखिया को हार का सामना करना पड़ा है।

loksabha election banner

बात गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड की करें तो जनेवा पंचायत की मुखिया प्रवंता देवी के पति इंद्रदेव सिंह, भाजपा समर्थक हैं। इसी प्रकार मदगड़ी क पंचायत की मुखिया प्रेमनी देवी के पति राजू घासी तथा करचाली पंचायत की मुखिया मोनिका खलखो के पति अमित बाखला, कांग्रेस के समर्थक हैं।

इसी प्रकार भंडरिया पंचायत के मुखिया विनय सिंह, बिजका पंचायत की मुखिया सविता देवी के पति महेश्वर सिंह तथा फकीराडीह पंचायत सोहर सिंह भाजपा से जुड़े हुए हैं। चिनियां प्रखंड में पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद प्रखंड के सभी सातों पंचायतों में झामुमो समर्थकों का कब्जा है। बरवाडीह पंचायत से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह युवा झामुमो युवा अध्यक्ष की पम्मी देवी चुनाव जीतने में सफल रही हैं।

इसी प्रकार डोल पंचायत से मुखिया पुष्पा देवी के पति उमाशंकर गुप्ता उर्फ टुनी, हेताड़ कला पंचायत से मुखिया चिंता देवी के पति चरकु परहिया, चिनियां पंचायत से मुखिया जाहीरा बीबी, पति अयुब मंसूरी, खुरी पंचायत से मुखिया समुद्री देवी, पति उदय भुइयां, बिलैती खैर पंचायत से मुखिया गोपाल कुमार यादव, बेता पंचायत से मुखिया रामेश्वर सिंह झामुमो समर्थक हैं।

जबकि बड़गड़ पंचायत से निर्वाचित चारों प्रखंड की मुखिया कांग्रेस समर्थक बताई जा रही हैं। इनमें बड़गड़ पंचायत की मुखिया मोनिका कच्छप, पति दिनेश लकड़ा, परसवार पंचायत के मुखिया जंगलपती लकड़ा टेहरी पंचायत की मुखिया विनको टोप्पो तथा मदगड़ी च पंचायत की मुखिया अनिता बाखला पति सत्यानंद बाखला कांग्रेस पार्टी के समर्थक हैं।

इसी प्रकार रमकंडा प्रखंड में रमकंडा पंचायत से निर्वाचित मुखिया रंजू पांडेय, विराजपुर पंचायत से मुखिया ललिता लकड़ा, बलिगढ़ पंचायत से मुखिया विनोद प्रसाद, चेटे पंचायत से मुखिया कमेश कोरवा तथा रक्सी पंचायत की मुखिया दुर्गावती देवी निर्दलीय हैं।

वहीं हरहे पंचायत के मुखिया श्रवण प्रसाद एवं उदयपुर पंचायत शकुंतला देवी झामुमों समर्थक हैं। जबकि रंका पखंड के कुल चौदह मुखिया में कटरा पंचायत से मुखिया अनिमा देवी, चुतरू पंचायत से मुखिया मो. खालिद, चुटिया पंचायत से मुखिया गीता देवी, विश्रामपुर पंचायत से मुखिया जिना देवी, खरडीह पंचायत से मुखिया नेहा कुमारी, मानपुर पंचायत से मुखिया मो. हासिम अंसारी तथा खपरो पंचायत से मुखिया शहनाज परवीन, झामुमो समर्थक बताए जा रहे हैं। वहीं दुधवल पंचायत से मुखिया मो. इजहार अंसारी भाकपा समर्थक बताए जा रहे हैं।

इसी प्रकार से सोनदाग पंचायत से मुखिया रीमा देवी, कंचनपुर पंचायत से मुखिया प्रतिमा देवी, रंका पंचायत से मुखिया सविता देवी, तमगेलका पंचायत से रिंकी देवी, बाहाहारा पंचायत से मुखिया किरण देवी तथा सिरोई खुर्द पंचायत से मुखिया कर्मदयाल सिंह निर्दलीय बताए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.