Move to Jagran APP

पुलिस जवान ने विधवा के साथ किया दुष्‍कर्म, महिला गर्भवती Palamu News

Jharkhand Palamu News आरोपित पुलिस जवान का ससुराल पीड़ित महिला के घर के बगल में है। मामला थाना पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 08:56 AM (IST)
पुलिस जवान ने विधवा के साथ किया दुष्‍कर्म, महिला गर्भवती Palamu News
पुलिस जवान ने विधवा के साथ किया दुष्‍कर्म, महिला गर्भवती Palamu News

पलामू, जासं। पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक विधवा महिला के साथ जिला पुलिस बल के एक जवान ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला गर्भवती हो गई। महिला ने जवान पर दुष्कर्म कर गर्भवती करने का मामला लेस्लीगंज थाना में दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार महिला ने पलामू जिला के ही चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव निवासी पुलिस जवान सत्यवंत राम को आरोपित बनाया है। आरोपित पुलिस जवान का ससुराल पीड़ित महिला के घर के बगल में है।

loksabha election banner

पीड़िता की गोतनी सुनीता देवी ने बताया कि सत्यवंत नामक पुलिस ने कुकर्म कर उसकी विधवा गोतनी को गर्भवती कर दिया। गोतनी में शारीरिक बदलाव देखकर परिवार वालों ने पूछताछ शुरू की तो पूरा मामला उजागर हुआ। बताया जाता है कि पुलिस जवान धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद धमकी देकर जाता था कि यह बात किसी को नहीं बताए। बात खुली तो इस मामले में पंचायत बैठी।

इसमें आरोपित ने कहा था कि पेट वाला बच्चा जब बड़ा हो जाएगा तो वह उसका भरण-पोषण करेगा। बाद में आरोपित इस बात से मुकर गया। सुनीता देवी ने कहा कि इसके बाद उन्‍होंने न्याय के लिए लेस्लीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मालूम हो कि पीड़िता चार बच्चों की मां है। उनके पति का निधन तीन वर्ष पूर्व हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी।

इसके बावजूद वह काम करके अपने छोटे-छोटे बच्चों का पेट पालती है। यह कुकृत्य प्रकाश में आने के बाद पीड़िता के परिवार व गांव वालों की सहानुभूति पीड़िता के साथ है। शनिवार को लेस्लीगंज थाना पहुंची पीड़िता व उसकी गोतनी सुनीता देवी ने थाना प्रभारी व लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी वीरेन मिंज ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। प्राथमिकी के आलोक में आरोपित जवान की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.