Move to Jagran APP

Lohardaga News: विधवा से पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर प्राइवेट पार्ट को कुचला, आइआरबी जवान गिरफ्तार

Jharkhand News आइआरबी जवानों ने दुष्कर्म पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर लात मार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। सेरेंगदाग पुलिस पिकेट में दोनों जवान गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन्हें बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaquePublished: Thu, 06 Oct 2022 08:57 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 08:59 PM (IST)
Lohardaga News: विधवा से पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर प्राइवेट पार्ट को कुचला, आइआरबी जवान गिरफ्तार
Lohardaga News: घटना के बाद गांव में पहुंचे जनप्रतिनिधि व सुरक्षा बल।

लोहरदगा, जागरण संवाददाता। लोहरदगा में आदिवासी अधेड़ विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आइआरबी के दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी हैवानियत की कहानी सुनकर हर कोई दंग है। आरोपितों ने न सिर्फ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। यही वजह है कि महिला की हालत ज्यादा खराब है। वह जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रही है। उसके प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से चोटिल है। लगातार खून बह रहा है।

loksabha election banner

नौकरी से बर्खास्त किए जाएंगे दोनों जवान

पीड़ित महिला को इस समय इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। डा. शीतल मलवा की निगरानी में इलाज चल रहा है। इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है। यह घटना सेंरेंगदाग थाना क्षेत्र के सरेंगदाग पिकेट के समीप हुई। घटना में शामिल आइआरबी जवान कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा ने इस घटना को अंजाम दिया। रांची रेंज के डीआइजी अनिश गुप्ता ने दैनिक जागरण से कहा कि दोनों जवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों को नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने बाक्साइट परिवहन ठप किया

उधर, इस शर्मनाक घटना की रिपोर्ट झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार से मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर आरोपित आइआरबी जवानों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने सेरेंगदाग माइंस पहुंचकर कांटा घर को बंद करा दिया है। बाक्साइट परिवहन ठप है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़िता को दस लाख रुपये मुआवजा दी जाए। उधर, भाजपा और कई दूसरे संगठनों के नेताओं ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की आवाज को मुखर किया।

एसपी से ग्रामीणों की नहीं हुई मुलाकात

घटना की सूचना मिलने के बाद खुद एसपी आर राम. कुमार ने सेरेंगदाग पुलिस पिकेट पहुंचकर मामले की जांच की है। एएसपी अभियान दीपक पांडे और डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का एक दल लोहरदगा एसपी के आवासीय कार्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन एसपी के लोहरदगा में नहीं होने पर ग्रामीणों की मुलाकात नहीं हो सकी।

भाजपा सांसद ने सरकार पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत ने कहा है कि आइआरबी जवानों द्वारा महिला के साथ जिस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, वह बहुत ही शर्मनाक है। आरोपियों को कठोर दंड देना चाहिए। राज्य में आदिवासी महिलाओं के साथ हत्या की घटनाएं, दुष्कर्म की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। इस तरह के मामले सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर अस्पताल पहुंचाया

लोहरदगा जिले का सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र है सेरेंगदाग थाना। यहां एक अघेड़ विधवा महिला के साथ चार अक्टूबर को जवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बर्बरता के कारण महिला की हालत गंभीर है। इलाज के लिए पांच अक्टूबर को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं आने पर महिला को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। महिला खेत में घास काटने के लिए गई थी, इसी बीच दोनों जवानों ने उसे दबोच लिया। दोनों नशे में घुत थे। खेत में ही उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसे प्राइवेट पार्ट को जूता से कुचल दिया। बाद में महिला किसी तरह घर पहुंची। वह खून से पथपथ थी। स्वजन ने चंदा एकत्र कर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.