विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा दिन तक नहीं बच पायेगा प्रिंस खान, इंटरपोल ने शुरू की गैंगस्टर की तलाश

By Girjesh PaswanEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 26 Apr 2023 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2023 09:34 PM (IST)

Gangster Prince khan News वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रिंस खान अब ज्यादा दिनों तक ...और पढ़ें

Gangster Prince khan News: इंटरपोल ने शुरू की प्रिंस की तलाश, दूसरे देशों में भेजी गई सूचना।
Gangster Prince khan News: इंटरपोल ने शुरू की प्रिंस की तलाश, दूसरे देशों में भेजी गई सूचना।

धनबाद, जागरण टीम। Gangster Prince khan News: वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रिंस खान अब ज्यादा दिनों तक बच नहीं पायेगा क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय एंजेसी इंटरपोल ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल ने सउदी अरब, ओमान, जार्जिया समेत कई देशों को उसकी डिटेल भेजी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब वह दिन दूर नहीं जब उसकी गिरफ्तारी संभव हो पायेगी।

प्रिंस खान का पासपोर्ट रद्द

बता दें कि प्रिंस खान का पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है। पासपोर्ट रद्द होने के कारण अब उसे उसी देश के किसी कोने में छिपकर इंटरपोल से अपनी जान बचानी होगी। झारखंड पुलिस के मुताबिक, प्रिंस खान हैदर अली के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाकर भारत से फरार हो गया था। वासेपुर के जमीन कारोबारी नन्हें अंसारी की हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा है।

झारखंड पुलिस के सिरदर्ज है प्रिंस खान

प्रिंस खान लंबे समय से झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उसके खिलाफ धनबाद समेत झारखंड के कई थानों दर्जनों केस दर्ज हैं। अब वह भारत के बाहर बैठकर वह अपने गुर्गों के माध्यम से खुलेआम लोगों को जान से मारने, धमकी देने और वसूली जैसी वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। 

प्रिंस खान के हाल के कारनामे

गैंगस्टर प्रिंस खान का आखिरी वीडियो रागिनी सिंह और संजीव सिंह के खिलाफ आया था। इसके बाद धनबाद जेल में सिंह मेंशन समर्थकों द्वारा उसके भाई गाडविन और उसके साथियों की पिटाई की गई थी। उसके बाद से उसका कोई वीडियो नहीं आया है। इससे पहले प्रिंस खान ने गोविंदपुर निवासी कोयला कारोबारी बंटी सिंह चौधरी के घर पर फायरिंग करवाई थी। वह लगातार कोयला व्यवसायियों से पैसा वसूलने की कोशिश कर रहा है।

संपत्ति भी होगी प्रिंस खान की जब्त

प्रिंस खान की संपत्ति भी धनबाद पुलिस जब्त करने की तैयारी में है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि प्रिंस की संपत्ति कहां-कहां है। पुलिस ने जब उसके घर को कुर्क किया था तो उसके घर में रखी सभी गाड़ियां जब्त कर ली थी। वहीं घर का सामान भी ले गए थे। साथ ही घर का मुख्य दरवाजा भी उखाड़ दिया था।