Move to Jagran APP

Jharkhand: केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की पहल: मिसाल के तौर पर पेश की जाएगी सत्संग आश्रम के जल संचयन की कहानी

केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की तैयारी देवघर के सत्संग आश्रम के जल संचयन की कहानी तैयार कर इसे पूरे देश में मॉडल के रूप में पेश करने की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी इस प्रयास की जानकारी पहुंचाने की बात कही है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiPublished: Mon, 20 Mar 2023 10:12 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 10:12 PM (IST)
Jharkhand: केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की पहल: मिसाल के तौर पर पेश की जाएगी सत्संग आश्रम के जल संचयन की कहानी
मिसाल के तौर पर पेश की जाएगी सत्संग आश्रम के जलसंचयन की कहानी।

जागरण टीम, देवघर: केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की तैयारी देवघर के सत्संग आश्रम के जल संचयन के प्रयासों की कहानी तैयार कर इसे पूरे देश में मॉडल के रूप में पेश करने की है। पिछले दिनों देवघर आए केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू ने आश्रम की पहल से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री तक पहुंचेगी आश्रम के प्रयास की जानकारी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी इस प्रयास की जानकारी पहुंचाने की बात कही है। आश्रम के विशेषज्ञों को उन्होंने जल संकट से लेकर उसके लिए किए गए उपायों की पूरी जानकारी पुस्तक के रूप में तैयार कर जल शक्ति मंत्रालय को सौंपने को कहा है।

टूडू बोले, आश्रम का प्रयास नवाचार के क्षेत्र में शानदार काम

टुडु ने कहा है कि बिना किसी सरकारी सहयोग के आश्रम के तकनीकी सेल ने जो काम किया है, वह नवाचार के क्षेत्र में शानदार है। जलशक्ति मंत्रालय इस माडल को दूसरों को भी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

देवघर में स्थित सत्संग आश्रम देशभर के करोड़ों अनुयायियों की आस्था का केंद्र है। इस आश्रम के जल संचयन के मॉडल की भी काफी सराहना और चर्चा होती है।

सालों से हो रहा है वर्षाजल के संचयन का काम

40 एकड़ में फैले पूरे भूभाग के खुले क्षेत्र में और भवन के छत पर गिरने वाले वर्षाजल का संचयन यहां सालों से हो रहा है। एक साल में यहां आठ करोड़ लीटर पानी का संचयन हो रहा है, जिससे प्रतिदिन छह हजार लोगों के पीने और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी का प्रबंध किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.