विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में आतंकियों का ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहता था रांची का डॉक्टर, खतरनाक प्लानिंग जान ATS के भी उडे़ होश

Published: Sat, 24 Aug 2024 10:22 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2024 11:05 AM (IST)

Jharkhand News कहते हैं डॉक्टर भगवान के रूप होते हैं लेकिन आप अगर रांची के इस डॉक्टर की करतूत जानेंगे ...और पढ़ें

झारखंड को आतंक का अड्डा बनाना चाहता था डॉक्टर (जागरण)
झारखंड को आतंक का अड्डा बनाना चाहता था डॉक्टर (जागरण)

HighLights

  1. गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में उगली भविष्य की अपनी आतंकी योजनाएं
  2. हिरासत में लिए गए आठ संदिग्धों में पांच गिरफ्तार किए गए

राज्य ब्यूरो, रांची। आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कंटिनेंट (एक्यूआइएस) से जुड़े होने के संदेह में झारखंड से हिरासत में लिए गए आठ संदिग्धों में से पांच की विधिवत गिरफ्तारी हो गई है। उन्हें एटीएस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया है। शेष तीन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बरियातू से गिरफ्तार इस आतंकी गिरोह का मास्टर माइंड डा. इश्तियाक रांची के चान्हो के जंगल में आतंकियों का प्रशिक्षण केंद्र खोलने वाला था। इसके लिए उसने जमीन भी देख ली थी, जिसमें एक मदरसा संचालक मुफ्ती उसकी मदद कर रहा था।

इस प्रशिक्षण केंद्र में आतंकियों को हथियार का प्रशिक्षण दिलाया जाना था। उसके लिए हथियारों का जुटान भी किया जा रहा था। डा. इश्तियाक मुस्लिम युवाओं को बेहतर भविष्य का प्रलोभन देकर अपने जाल में फांसता था। उसने दो दर्जन से अधिक युवाओं को राजस्थान के आतंकी प्रशिक्षण केंद्र में हथियार चालन का प्रशिक्षण दिलवाया था।

देश को दंगा-फसाद में झोंक अशांत करना व इस्लामिक राष्ट्र बनाना था सपना

एक्यूआइएस के संदिग्ध आतंकियों ने पूछताछ में स्वीकारा है कि उनका एकमात्र उद्देश्य भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना था। वे देश में दंगा-फसाद करवाकर अशांत करने की योजना बना रहे थे। युवाओं को हथियार चालन का प्रशिक्षण देकर पूरे देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले थे।

आतंकियों की बड़ी फौज तैयार कर देश के भीतर आतंक मचाने के लिए उनकी अंदरखाने तैयारी चल रही थी। इसके लिए वे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क में थे। पढ़े-लिखे युवाओं को अपने संगठन से जोड़ने के लिए वे उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे थे।

झारखंड से इन्हें किया गया है गिरफ्तार

- डा. इश्तियाक अहमद : पिता गुलाम मुस्तफा, बरियातू, रांची।

- फैजान अहमद : पिता अब्दुल रसीद, लोहसिंघना, हजारीबाग।

- मतिउर रहमान : पिता इब्राहिम अंसारी, पिपराटोली, चान्हो, रांची।

- रिजवान बाबर : पिता मोहम्मद मोमन, बलसोकरा, चान्हो, रांची।

- मुफ्ती रहमतुल्ला : पिता मोहम्मद खलील, चटवल, चान्हो।

इन्हें पूछताछ के बाद एटीएस ने छोड़ा

- मुदब्बीर परवेज, बलसोकरा, चान्हो, रांची।

- जैनुल अंसारी, कुड़ू, लोहरदगा।

- जिशान अल्तमस, बरियातू, रांची।

अलकायदा के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान कतकी से मिल चुके हैं कई संदिग्ध

अलकायदा का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान कतकी वर्ष 2015 में गिरफ्तार हुआ था। तब जांच में सामने आया था कि उसने जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला व रांची के कई युवाओं को आतंक का प्रशिक्षण दिया था। इस पूरे प्रकरण में जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें कइयों की पूर्व में अब्दुल रहमान कतकी से मुलाकात हो चुकी थी। ये कतकी के विचार से प्रेरित थे।

जिस चान्हो में आतंकियों के प्रशिक्षण केंद्र के लिए जमीन देखी जा रही थी, वह चान्हो पूर्व में भी कतकी की गतिविधियों से चर्चा में आ चुका है। कतकी पर रांची के चान्हो, लोहरदगा व गुमला में पूर्व में सभा करने व युवाओं में देशद्रोह की आग भड़काने की कोशिश करने का भी आरोप लगा था।

पाकिस्तानी आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तार, UP से लेकर राजस्थान, झारखंड तक फैला था नेटवर्क

Jharkhand News: झारखंड में आतंकी संगठन से जुड़े 7 संदिग्ध हिरासत में, ATS ने कसा शिकंजा; कई हथियार भी बरामद