Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रवक्ता ने PM पर देश की संपदा लूटने वालों को पनाह देने का लगाया आरोप, कहा- चोरों की कर रहे चौकीदारी

झारखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तव में केंद्र सरकार चोरों की चौकीदारी कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है नियमित तौर पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

By Ashish JhaEdited By: Mohit TripathiPublished: Wed, 29 Mar 2023 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 09:40 PM (IST)
कांग्रेस प्रवक्ता ने PM पर देश की संपदा लूटने वालों को पनाह देने का लगाया आरोप, कहा- चोरों की कर रहे चौकीदारी
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मोदी सरकार पर घोटालों के आरोप लगाए।

राज्य ब्यूरो, रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार पर घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तव में केंद्र सरकार चोरों की चौकीदारी कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार हो रहा है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

loksabha election banner

लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, नियमित तौर पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोकतंत्र विचारों से, चर्चा से और सवाल उठने पर उसका जवाब देने से मजबूत होता है लेकिन केंद्र सरकार से जो भी प्रश्न कर रहा है, उसके खिलाफ पूरी सत्ता हो जा रही है। उसे गद्दार, राष्ट्र विरोधी तक करार दे दिया जा रहा है। हालांकि वे न्यायपालिका पर आरोप लगाने से बचते रहे।

देश की संपदा लूटने वालों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश की संपदा लुटने वाले को संरक्षण दे रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया, सबूत भी दिये लेकिन केंद्र सरकार अपने मित्र को नियम बदलकर लाभ दे रही है। जांच कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

चोरों की चौकीदारी कर रही सरकार

सरकार चोर की जांच न कराकर चौकीदारी कर रही है। देश की संपदा लूटने, अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले के साथ सरकार है। कांग्रेस ने जिस प्रकार इस्ट इंडिया कंपनी को भेज दिया, उसी तरह भाजपा को अदाणी की चौखट पर पहुंचा देगी। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महासचिव राकेश सिन्हा, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. एम तौसिफ, अमूल्य नीरज खलखो और गजेंद्र सिंह मौजूद थे।

जांच एजेंसियों को छोड़कर भाजपा से सभी अलग हुए

प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि विरोध में बोलने वालों पर भाजपा प्राथमिकी दर्ज करवा रही है। देश का विपक्ष आवाज उठा नहीं सकता, उसे दबाया जा रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम लोगों के साथ क्या हो रहा होगा।

स्थिति यह हो गई है कि भाजपा का साथ छोड़कर सभी अलग हो गए और सिर्फ जांच एजेंसियां रह गईं। प्रधानमंत्री आरोपों का जवाब भी नहीं देते और खंडन भी नहीं करते। इसी कारण से कांग्रेस मान रही है कि उनकी मिलीभगत भ्रष्टाचारियों से है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.