पलामू में 8 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, विरोध में एनएच 98 जाम Palamu News
Jharkhand News बताया जाता है कि बालक राकेश रविवार की शाम 6 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता था। काफी खोजबीन के बाद आज सुबह घर के पीछे बालक का शव मिला।
पलामू, जासं। पलामू जिला के छतरपुर के खाटिन में 8 वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई है। बालक राकेश कुमार छतरपुर प्रखंड के ख़ाटिन गांव का रहने वाला था। वह खाटिन गांव निवासी रामजन्म साव का पुत्र था। इधर बालक की हत्या की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छतरपुर में एनएच 98 मेदिनीनगर-पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया है। बताया जाता है कि बालक राकेश रविवार की शाम 6 बजे खेलने के लिए घर से निकला था।
इसके बाद से वह लापता था। काफी खोजबीन के बाद आज सुबह घर के पीछे बालक का शव मिला। सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह छतरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर हत्यारों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।