विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: ठंड व वर्षा के साथ होगी नए साल की शुरुआत, येलो अलर्ट हुआ जारी; जानिए आपके शहर का हाल

By kumar Gaurav Edited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 31 Dec 2023 08:06 AM (IST)

Jharkhand Weather नया साल अपने साथ ठंड लेकर आएगा। नए साल की शरुआत ठंड और बारिश के साथ होगी। इसे ...और पढ़ें

Jharkhand Weather: ठंड व वर्षा के साथ होगी नए साल की शुरुआत, येलो अलर्ट हुआ जारी
Jharkhand Weather: ठंड व वर्षा के साथ होगी नए साल की शुरुआत, येलो अलर्ट हुआ जारी

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी व आसपास के जिलों में पिछले तीन दिनों से तापमान में अचानक बढ़ोतरी के बीच मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है। नए साल की शुरुआत ठंड और वर्षा के साथ होगी।

वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 2 जनवरी के बाद मौसम बदलेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। इसके बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है। तीन दिनों में प्रदेश के वन इलाकों, राज्य राजमार्गों, खुले स्थानों व जलाशयों के आसपास सुबह में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं झारखंड की ओर होगा, इससे यहां बादल और गहरे हो जाएंगे। केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी और दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 31 दिसंबर से कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बताया गया कि 31 व 1 जनवरी को सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि 2 और 3 जनवरी को रांची समेत उत्तर पश्चिमी हिस्से और मध्य हिस्से में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। बताया गया कि हिमालयी क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से कनकनी बढ़ेगी।

कांके का तापमान 9 डिग्री 

बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो कांके का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि पिछले चार दिनों से तापमान 7 से 8 डिग्री था। वहीं पिछले 24 घंटे तापमान की बात करें तो रांची का अधिकतम 24.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें -

'श्रीराम मंदिर का निर्माण राजनीतिक विषय नहीं', परांडे ने नेताओं को दिया जवाब; राम के नाम पर पूरा भारत एक

Train Late: ट्रेनें 15 घंटे तक लेट, दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान को भी किया डायवर्ट; देखिए लिस्ट