Move to Jagran APP

नागपुरी के सुपरस्टार गायक आजाद अंसारी की ब्रेन हैमरेज से हालत गंभीर, इलाज के ल‍िए पैसे नहीं

Jharkhand News झारखंड के नागपुरी गायक सुपरस्टार आजाद अंसारी इन दिनों ब्रेन हैमरेज का शिकार हो कर बेड पर पड़े हैं। अब तक आठ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। घर वालें इलाज हेतु भेलोर ले जाना चाहते हैं लेकिन आर्थ‍िक स्थिति काफी दयनीय है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 09:23 AM (IST)
नागपुरी के सुपरस्टार गायक आजाद अंसारी की ब्रेन हैमरेज से हालत गंभीर, इलाज के ल‍िए पैसे नहीं
Jharkhand News : झारखंड के नागपुरी के सुपरस्टार गायक आजाद अंसारी।

रातू (रांची), जागरण संवाददाता। Jharkhand News : झारखंड की राजधानी रांची के पास रातू प्रखंड के तितरकोटा ग्राम निवासी नागपुरी गायक सुपरस्टार आजाद अंसारी इन दिनों ब्रेन हैमरेज का शिकार हो कर बेड पर पड़े हैं। सुपरस्टार आजाद अंसारी अपने जमाने के मसहूर गीतकार स्व जमालुद्दीन अंसारी के सुपुत्र हैं। अब तक स्थानिय विधायक, सांसद ,जनप्रतिनिधि, स्थानीय व जिला प्रशासन के आला अधिकारी तथा सरकार के एक भी मंत्री भी इस स्टार की सुध लेने नहीं पहुंचा

loksabha election banner

वहीं, मांडर के विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की  लाव लश्कर के साथ बुधवार को कलाकार के घर पहुंचे तथा पीड़‍ित कलाकार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

7 वर्ष से ही नागपुरी कविता एवं गीतों में है रूच‍ि 

आजाद अंसारी 7 वर्ष के बाल्यकाल से ही नागपुरी कविता एवं गीतों में पैतृक अभिरूचि - हे हे रे गांधी के नाम जगत जाने, बिना युद्ध जीत लेले हिंदूसतानी गीत गाकर लोकप्रिय हो गए थे। बड़े होकर उन्होंने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में सैकड़ों बार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम, नोएडा, गुरूग्राम, कोलकाता, आदि शहरों में भी झारखंडी प्रस्तुति पेश कर झारखंड का प्रतिनिधितव किया है। उन्होंने धार्मिक, समाजिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय एकता, समाजिक सद्‌भाव प्रेम आदि, के गीत गाए हैं।

देश - विदेश में भी है इनके चाहने वाले

समूचे झारखंड के अलावा भुटान, आसाम, छत्तीसगढ़, प. बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों के अलावा देश के पूर्वी प्रदेशों में उनका जलवा है । उन्होंने नागपुरी, खोरठा, पंचपरगनिया व सादरी आधुनिक एवं ठेठ, में 36 हजार लोकप्रिय गीत गाए हैं। जिस गाने के बोल आज भी श्रोताओं के लबों पर हैं। ‍

इस सुपरस्टार की आर्थीक स्थिति दयनीय

इतने महान कलाकार के इलाज में अब तक आठ लाख रूपए र्खच हो चूका हैं। जो उनके परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों, एवं ब्याज ऋण दोस्तों तथा यारों से लिया है।

उनकी आर्थीक स्थिति दयनीय है। उन्हें इलाज हेतु भेलोर ले जाना चाहते हैं। दो भाई और तीन बहनों में ये सबसे बड़े एवं कमाऊ सदस्य है।

आजाद अंसारी के लोकप्रियता का ये है आलम

आजाद अंसारी नागपुरी के सुपरस्टार है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, टाटा, आदि शहरों में उन्हें दिल से लोग मोहब्बत करते हैं तथा उनके आने की सूचना पर मैदान खचाखच भरा रहता है। किसी भी कारण से उनके नहीं आने की सूचना मिलने पर मैदान खाली हो जाता है। उनके कुछ अत्यन लोकप्रिय गीतों में 'सोना चांदी होती तो बदला जाती, पुरना होली तो गरूवा जाती, माटी कर काया तोंय काले बनाले भगवान, आदि अभी तक लोगों को पसंद हैं। लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.