नगर निकाय चुनाव: झारखंड में नामांकन की समय सीमा आज होगी खत्म, अब तक 4,391 पर्चे दाखिल
झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनावी सरगर्मी तेज है। नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है, जिसमें अब तक ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त होगी, कुल 4,391 पर्चे दाखिल।
महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 399, पार्षद पद हेतु 3,992 नामांकन।
5 फरवरी को जांच, 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटन।
नामांकन के अब तक के आंकड़े
मंगलवार तक राज्यभर में कुल 4,391 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों का विवरण इस प्रकार है:
- महापौर एवं अध्यक्ष पद: कुल 399 नामांकन।
- वार्ड पार्षद पद: कुल 3,992 नामांकन।
मंगलवार को नामांकन के लिए भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें अकेले एक दिन में 2,967 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इनमें मेयर/अध्यक्ष पद के लिए 277 और पार्षद पद के लिए 2,690 नामांकन शामिल हैं।
आधी आबादी की मजबूत भागीदारी
इस चुनाव में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। अब तक मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 169 महिलाओं ने, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 2,058 महिलाओं ने नामांकन किया है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना पर्चा दाखिल किया।
चुनाव कार्यक्रम: अब आगे क्या?
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नामांकन के बाद की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी:
- 5 फरवरी: नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) की जाएगी।
- 6 फरवरी: नाम वापसी की अंतिम तिथि।
- 7 फरवरी: चुनाव चिह्नों का आवंटन।
7 फरवरी को चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। आयोग ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम किए हैं।
