Jharkhand Assembly Election 2019: चुनावी तैयारी में जुटा झामुमो, 26 से शुरू होगी बदलाव रैली
यह रैली 24 जिलों में पांच चरणों में होगी। 26 को साहिबगंज 27 को पाकुड़ 28 को दुमका 29 को जामताड़ा 30 को गोड्डा और 31 को देवघर में बदलाव रैली सह आमसभा का आयोजन होगा।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 10:30 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से राज्य में बदलाव रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 24 जिलों में पांच चरणों में होगी। बदलाव रैली का पहला चरण संताल परगना प्रमंडल के छह जिलों से शुरू किया जाएगा। 26 अगस्त को साहिबगंज, 27 को पाकुड़, 28 को दुमका, 29 को जामताड़ा, 30 को गोड्डा और 31 को देवघर में बदलाव रैली सह आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
इसका समापन रांची के मोरहाबादी में 19 अक्टूबर 2019 को होगा। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने छह जिलों के जिलाध्यक्षों और सचिवों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता बदलाव रैली की तैयारी में जुट जाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें