Jharkhand Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से हुआ शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हो गया है जो 7 अगस्त तक चलेगा। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि इस दौरान कुल पांच कार्य दिवस होंगे और 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन दिवंगत प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए शोक प्रकाश के साथ दो मिनट का मौन रखा गया।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज 1 अगस्त को शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया।
सदन को संबोधित करते हुए स्पीकर ने बताया कि सत्र 1 से 7 अगस्त तक आहूत है, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे। 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।
स्पीकर ने मानसून सत्र के लिए विधायक स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह नीरा यादव को सभापति मनोनीत किया है। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर एटीआर रखा।
स्पीकर ने भाजपा के विधायक नवीन जायसवाल को पार्टी के मुख्य सचेतक तथा राज सिंहा और नागेंद्र महतो को सचेतक के रूप में मान्यता प्रदान की।
बजट सत्र से लेकर अब तक जिन प्रतिष्ठित व्यक्तियों का निधन हुआ है, उनके लिए शोक प्रकाश के साथ दो मिनट का मौन रखा गया। विधानसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।