झारखंड के 82 मॉडल स्कूलों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को, आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
झारखंड के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 मार्च को होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ...और पढ़ें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल
HighLights
परीक्षा 28 मार्च को 11 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित होगी।
प्रवेश पत्र 20 मार्च से जैक की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
82 मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है।
राज्य ब्यूरो, रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित राज्य के 82 माडल विद्यालयों में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को आयोजित होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा यह परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1.15 बजे तक राज्य के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित कुल 60 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
ये सभी केंद्र 19 जिलों के प्रखंडों में बनाए गए हैं। परीक्षा के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
20 मार्च से जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र
इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 20 मार्च से जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे। इन सभी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। ये सभी विद्यालय जैक से संबद्ध हैं।
ये सभी विद्यालय केंद्र के सहयोग से स्थापित किए गए थे, लेकिन बाद में केंद्र ने इनके लिए आर्थिक सहायता देने से मना कर दिया। अब राज्य सरकार स्वयं इन विद्यालयों का संचालन करती है।
