विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में मेडिकल कॉलेजों में सह प्राध्यापक भर्ती: वॉक-इन-इंटरव्यू रद, नई प्रक्रिया शुरू

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:42 PM (IST)

झारखंड के पांच मेडिकल कॉलेजों में सह प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए 21 सितंबर का वॉक-इन-इंटरव्यू रद्द कर दिया गया ...और पढ़ें

पांच मेडिकल कालेजों में सह प्राध्यापक के 65 पदों पर होनी है अनुबंध पर नियुक्ति।

पांच मेडिकल कालेजों में सह प्राध्यापक के 65 पदों पर होनी है अनुबंध पर नियुक्ति।

HighLights

  1. पांच मेडिकल कॉलेजों में सह प्राध्यापक भर्ती रद्द।

  2. कम योग्य आवेदकों के कारण लिया गया निर्णय।

  3. अब 23 अक्टूबर को रिम्स में नया इंटरव्यू।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के पांच मेडिकल कालेजों में सह प्राध्यापक (एसोसिएट प्रोफेसर) की नियुक्ति के लिए 21 सितंबर को आयोजित वाक इन इंटरव्यू को रद कर दिया है। यह वाक इन इंटरव्यू रिम्स, रांची में आयोजित किया गया था।

अब विभाग ने इसे रद करते हुए नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। दरअसल, वाक इन इंटरव्यू में 65 पदों के विरुद्ध 13 अभ्यर्थी ही पहुंच पाए थे। इनमें से भी अधिसंख्य सह प्राध्यापक की योग्यता नहीं रखते थे। दरअसल, ये सभी सह प्राध्यापक को सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) समझ कर आ गए थे।

स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कालेजों में सह प्राध्यापक के नियमित 53 पदों के अलावा बैकलाग के 12 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। अब इसके लिए 23 अक्टूबर को रिम्स में वाक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस बार विभाग ने हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी विज्ञापन प्रकाशित किया है।

अनुबंध पर होनेवाली इस नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित की गई है। जिन मेडिकल कालेजों में नियुक्ति होनी है उनमें जमशेदपुर के एमजीएम, धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज, दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज, हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कालेज तथा पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कालेज सम्मिलित हैं।

इन विभागों में होगी नियुक्ति

नियमित पद
एनाटोमी : 04, फिजियोलाजी : 02, बायोकेमेस्ट्री : 01, पैथोलाजी : 03, औषधि : 09, शिशु रोग : 01, नेत्र : 04, स्त्री एवं प्रसव : 01, निश्चेतना : 04, चर्म रोग : 03, रेडियोलाजी : 06, रेडियोथेरेपी 05, शिशु रोग : 01, सर्जरी : 03, अस्थि रोग : 02, ईएनटी : 02, टीबी एंड चेस्ट : 01, फिजिकल एंड रेहैबिलिटेशन : 02
बैकलॉग पद
माइक्रोबायोलाजी : 01, फार्मोकोलाजी : 01, नेत्र रोग : 01, पीएसएम : 02, मनोरोग : 02, दंत : 02, निश्चेतना : 03