विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में 65 सह प्राध्यापकों की अनुबंध पर नियुक्ति, 21 सितंबर को इंटरव्यू

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:00 AM (IST)

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक संवर्ग के चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए अनुबंध पर 65 सह ...और पढ़ें

21 सितंबर को रिम्स में वाक इन इंटरव्यू का होगा आयोजन।

21 सितंबर को रिम्स में वाक इन इंटरव्यू का होगा आयोजन।

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेजों में 65 सह प्राध्यापकों की अनुबंध पर नियुक्ति।

  2. 21 सितंबर को रिम्स, रांची में वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन।

  3. शिक्षकों की कमी दूर करने हेतु सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने मेडिकल कालेजों में शैक्षणिक संवर्ग के चिकित्सकों की कमी को देखते हुए रिक्त पदों के विरुद्ध अनुबंध पर नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों में सह प्राध्यापक के 65 पदाें के विरुद्ध अनुबंध पर नियुक्ति होगी।

इनमें 53 नियमित तथा 12 बैकलाग पद सम्मिलित हैं। नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य विभाग इन पदों पर नियुक्ति के लिए 21 सितंबर को रिम्स, रांची में वाक इन इंटरव्यू का आयोजन करेगा।

किस विभाग में कितने पदों पर होगी नियुक्ति

1. नियमित पद 

विषय / विभाग पदों की संख्या
एनाटोमी 04
फिजियोलाजी 02
बायोकेमेस्ट्री 01
पैथोलाजी 03
औषधि 09
नेत्र 04
स्त्री एवं प्रसव 01
निश्चेतना 04
चर्म रोग 03
रेडियोलाजी 06
रेडियोथेरेपी 05
शिशु रोग 01
सर्जरी 03
अस्थि 02
ईएनटी 02
टीबी एंड चेस्ट 01
फिजिकल एंड रेहैबिलिटेशन 02
कुल नियमित पद 53

2. बैकलॉग पद 

विषय / विभाग पदों की संख्या
माइक्रोबायोलाजी 01
फार्मोकोलाजी 01
नेत्र रोग 01
पीएसएम 02
मनोरोग 02
दंत 02
निश्चेतना 03
कुल बैकलॉग पद 12
कुल योग: नियमित (53) + बैकलॉग (12) = कुल 65 पद