विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, बोकारो-चाईबासा मेडिकल कॉलेजों में अगले वर्ष से पढ़ाई की तैयारी

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:30 PM (IST)

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने के लिए तीन साल की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें चिकित्सकों और पैरामेडिकल ...और पढ़ें

चिकित्सकों, पारा मेडिकल कर्मियों तथा अन्य पदों का होगा पुनर्गठन।

चिकित्सकों, पारा मेडिकल कर्मियों तथा अन्य पदों का होगा पुनर्गठन।

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने हेतु तीन साल की योजना।

  2. चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों के पदों का होगा पुनर्गठन।

  3. बोकारो, चाईबासा मेडिकल कॉलेजों में अगले वर्ष से पढ़ाई।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के मेडिकल कालेजों में सीटें बढ़ाने के लिए आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ मानव बहाली की भी तैयारी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इसे लेकर मेडिकल कालेजों के प्राचार्यों को तीन वर्ष की कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।

मेडिकल कालेजों में सीटों में वृद्धि के अनुरूप फैकल्टी, चिकित्सक, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पदों का पुनर्गठन किया जाना है। इसमें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है।

अपर मुख्य सचिव ने गुरुवार को मेडिकल कालेजों की समीक्षा के क्रम में कहा कि शैक्षणिक संवर्ग के चिकित्सकों की कमी होने पर आवश्यकता के अनुसार संविदा पर नियुक्ति की जा सकती है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं लेने और दूसरे राज्यों व शहरों से भी योग्य प्रोफेसरों को बुलाने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया।

नियुक्ति विज्ञापन का पूरे देश में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अन्य राज्यों से योग्य प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक की सेवाएं ली जा सकें। साथ हुआ वाॅक इन इंटरव्यू नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया।

बैठक में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज, धनबाद की ओर से बताया गया कि वर्ष 2030 तक की योजना तैयार की गई है, जिसमें एमबीबीएस की 250 और पीजी की 200 सीटें बढ़ाने का लक्ष्य सम्मिलित है।

इसपर अपर मुख्य सचिव ने उक्त कार्ययोजना के आधार पर सभी शैक्षणिक और गैस शैक्षणिक पदों का पुनर्गठन रिस्ट्रक्चर करने का निर्देश दिया गया। बताते चलें कि पांचों मेडिकल कालेजों में सीटें बढ़ाने के लिए योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

अगले वर्ष से शुरू हो सकती है बोकारो व चाईबासा मेडिकल कालेज में पढ़ाई

अपर मुख्य सचिव ने बोकारो और चाईबासा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों की प्रगति की भी जानकारी ली। बताया गया कि दोनों मेडिकल कालेजों के भवन अगले वर्ष तक पूरे जो जाने की संभावना है।

यदि आवश्यक फैकल्टी और अन्य संसाधन समय पर उपलब्ध हो जाते हैं तथा निर्धारित मानक पूरे होते हैं, तो अगले वर्ष से वहां पढ़ाई शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा सकता है।