Move to Jagran APP

Jharkhand: झारखंड में ''हाथ से हाथ जोड़ो अभियान'' का शुभारंभ करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, 11 फरवरी से होगी शुरूआत

Ranchi झारखंड में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ाे अभियान का शुभारंभ करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर सहमति प्रदान कर दी है। वे 11 फरवरी को झारखंड में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

By Ashish JhaEdited By: Prateek JainPublished: Sat, 28 Jan 2023 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 09:11 PM (IST)
Jharkhand: झारखंड में ''हाथ से हाथ जोड़ो अभियान'' का शुभारंभ करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, 11 फरवरी से होगी शुरूआत
झारखंड में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ाे अभियान का शुभारंभ

रांची, राज्य ब्यूरो: झारखंड में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ाे अभियान का शुभारंभ करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर सहमति प्रदान कर दी है। वे 11 फरवरी को झारखंड में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्तर पर 26 जनवरी 2023 से प्रारंभ इस अभियान की औपचारिक शुरुआत फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। बताते हैं कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में ‘अभय मुद्रा’ पार्टी का चुनाव चिह्न है। ''हाथ से हाथ जोड़ो'' अभियान ''भारत जोड़ो यात्रा'' का दूसरा चरण है। इसके तहत दो महीने के लिए पदयात्रा, हर गांव और मतदान केंद्र को कवर करना लक्ष्य है। बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर आम लोगों को जोड़ने का लक्ष्य भी है।

रामगढ़ उपचुनाव को केंद्रित कर समय की मांग करेगा प्रदेश कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के कई सीनियर नेता नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं। इस दौरान वे रामगढ़ उपचुनाव में प्रचार अभियान चलाने को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष से सहमति भी प्राप्त करेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा के क्रम में नेता उनसे समय पाने में सफल होंगे। इसके अलावा प्रचार अभियान में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बुलाने के लिए भी प्रयास किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Dhanbad Fire: आग से बचने के लिए पीड़ितों ने आखिरी लम्‍हे में की ऐसी-ऐसी कोशिशें, घटना से पूरा शहर सदमे में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.