विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: झारखंड महिला कांग्रेस ने तैयार किया 3 महीने का एक्शन प्लान, 15 अगस्त के लिए भी बनाई खास रणनीति

Published: Sun, 11 Aug 2024 03:25 PM (IST)

Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच ...और पढ़ें

महिला कांग्रेस ने तैयार किया 3 महीने का एक्शन प्लान। (सांकेतिक फोटो)
महिला कांग्रेस ने तैयार किया 3 महीने का एक्शन प्लान। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. अल्का लांबा की मौजूदगी में महिला कांग्रेस ने लिए कई अहम निर्णय
  2. राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Chunav 2024 झारखंड में महिला कांग्रेस ने अगले तीन महीनों का एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा की मौजूदगी में महिला कांग्रेस ने कई अहम निर्णय लिए।

बैठक में तय किया गया कि राज्य सरकार की अच्छी नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाएंगे तो केंद्र सरकार के जनविरोधी चेहरे को भी सबके सामने लाएंगे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे। मंत्री दीपका पांडेय सिंह, राजेश कच्छप और कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी कार्यक्रमों में रही।

महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तर की पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी 24 जिलों की महिला अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

इन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

महिला कांग्रेस की बैठक में सभी जिलों में राज्य सरकार की उपलब्धियां और केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का जिला से लेकर बुथ स्तर का संकल्प लिया गया।

तय किया गया कि 15 अगस्त को महिला कांग्रेस महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर जिला से लेकर बूथ स्तर तक तिरंगा लेकर प्रभात फेरियां निकालेंगी।

20 अगस्त को सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।  कार्यक्रमों में कृषि एवं पशुपालन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की मौजूदगी रहेगी।

ये नेता रहे मौजूद

शनिवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी हिना कवरेज, विधायक राजेश कच्छप, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, सुंदरी तिर्की समेत अनेक नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren: 'हर परिवार को देंगे एक लाख', CM हेमंत सोरेन ने कर दिया बड़ा एलान; फॉर्मूला तैयार

Himanta Biswa Sarma: 'राहुल गांधी की गतिविधियां संदेहास्पद, कराई जाए जांच', दैनिक जागरण से खास बातचीत में बोले हिमंत सरमा