विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Lohardaga Violence: मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को मुस्लिम युवकों ने जबरन बंद कराया... लोहरदगा में फिर तनाव; HIGH ALERT

By Alok ShahiEdited By:
Published: Thu, 14 Apr 2022 05:38 AM (IST)Updated: Thu, 14 Apr 2022 09:10 AM (IST)

Jharkhand Lohardaga Violence झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लोहरदगा जिले के एक मंदिर में पहुंचकर कुछ ...और पढ़ें

Jharkhand Lohardaga Violence: लोहरदगा के मंदिर में मुस्लिम युवकों ने लाउडस्‍पीकर जबरन बंद करा दिया।
Jharkhand Lohardaga Violence: लोहरदगा के मंदिर में मुस्लिम युवकों ने लाउडस्‍पीकर जबरन बंद करा दिया।

रांची, जेएनएन। Jharkhand Lohardaga Violence झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लोहरदगा जिले में विगत 10 अप्रैल 2022 को सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभा यात्रा पर हुए पथराव और आगजनी की घटना के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कोशिशों के बावजूद रह-रहकर कुछ ऐसी घटनाएं हो रही है, जिससे कि पुलिस प्रशासन परेशान है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव के बस्ती के शिव मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को एक समुदाय विशेष के कुछ लोग आकर लाउडस्पीकर को बंद करा दिया। यह भी कहा कि अगर लाउडस्पीकर बंद नहीं करता है तो युवकों को मंदिर से बाहर लाओ। जब यह बात सार्वजनिक हुई तो माहौल खराब होने लगा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलने के साथ हीं दलबल के साथ डीएसपी परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और खराब हो रहे माहौल को शांत कराया। इसी बीच कुछ ग्रामीण भी पहुंचे और इस तरह की गलती पर नाराजगी जताई। बावजूद इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। एसपी आर, रामकुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उस क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

एसपी ने कहा कि माहौल पूरी तरह से शांत है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। मामले को बारीकी से देखा जा रहा है। घटना के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया गया है। लोहरदगा जिले में रह-रहकर हो रही है है दिन कुछ न कुछ घटना प्रशासन के लिए चिंता बन गई है। साथ ही जिलेवासियों के लिए भी भय का माहौल है। इधर इस तरह की घटना के बाद खराब माहौल को शांत करने के लिए गुरुवार को अरु गांव में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है।