Move to Jagran APP

Jharkhand Lockdown @ 13 May: झारखंड में 13 मई तक लॉकडाउन, CM हेमंत का बड़ा एलान

Jharkhand Lockdown Extension AGAIN बिहार और ओडिशा में संपूर्ण लॉकडाउन के बाद झारखंड में लॉकडाउन 13 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को बड़ा एलान किया। इस बार एक सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 09:10 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 07:15 PM (IST)
Jharkhand Lockdown @ 13 May: झारखंड में 13 मई तक लॉकडाउन, CM हेमंत का बड़ा एलान
Jharkhand Lockdown Extension AGAIN: बिहार -ओडिशा में संपूर्ण लॉकडाउन के बाद झारखंड में 13 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown Extension AGAIN बिहार और ओडिशा में संपूर्ण लॉकडाउन के बाद झारखंड में लॉकडाउन एक हफ्ता बढ़ाया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस पर बड़ा एलान किया। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक इस बार 7 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाते हुए 13 मई तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। प्रदेश में वर्तमान सख्तियों को जारी रखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

loksabha election banner

बदले हुए हालात में सबसे ज्यादा असर सार्वजनिक परिवहन पर होगा। सरकार ने अभी तक ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है लेकिन बिहार और ओडिशा में संपूर्ण लॉकडाउन के बाद यहां भी बदलाव की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं। वर्तमान में राज्य के एक जिला से दूसरे जिले के लिए जानेवाली बसों की संख्या अपने न्यूनतम स्तर पर है और परिवहन सेवा के नाम पर बिहार जानेवाली बसों की ही गिनती की जा रही है।

बिहार में बसों में आधी संख्या में सवारी लेकर चलने के आदेश जारी होने के बाद झारखंड के बस ऑपरेटर भी सतर्क हो गए हैं और पिछली बार की तरह दोगुने भाड़े पर ही यात्रियों को लेकर निकलेंगे। बस ओनर्स एसोसिएशन के कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि दोगुना भाड़ा के बगैर बस चलाना नुकसान का सौदा होगा। यह बिहार के किसी भी जिले में जानेवाली बसों पर लागू हो सकता है। हालांकि ना तो एसोसिएशन और ना ही सरकार ने इस संदर्भ में कोई निर्णय लिया है।

बिहार में अपने वाहन से भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने अथवा राज्य के बाहर जाने के लिए वाहनों को अनुमति लेने की दरकार होगी। ऐसे में कार समेत अन्य छोटे वाहनों से भी आवागमन पर असर पड़ेगा। झारखंड के कई जिलों से नियमित तौर पर बिहार के लिए गाड़ियां निकलती हैं। झारखंड से बिहार जाने के साथ-साथ ओडिशा जाने की तैयारी कर रहे लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। ओडिशा में भी सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

झारखंड सरकार की संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी

  • झारखंड में छह मई को सुबह छह बजे खत्‍म हो रही लॉकडाउन की मियाद
  • मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज अहम बैठक के बाद कर सकते हैं संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा
  • बिहार और ओडिशा में 5 से 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन के बाद झारखंड सरकार की तैयारी तेज
  • एक बार फिर से 10 दिनों के लिए बढ़ेगा झारखंड में लाॅकडाउन, सख्‍त पाबंदियां लागू होंगी
  • बिहार के गाइडलाइंस के आधार पर झारखंड में भी कोरोना संक्रमण रोकने की तैयारी
  • 2 बजे के बदले अब 11 बजे तक खुले रह सकते हैं दुकान
  • बिहार की तरह झारखंड सरकार भी मई महीने में राशन कार्ड धारकों को देगी मुफ्त में राशन
  • नई पाबंदी में शादी-विवाह की सूचना तीन दिन पहले स्थानीय थाने को देनी होगी
  • आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दफ्तरों, दुकानों और सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध

चेन को ब्रेक करने के लिए एक सप्ताह की पाबंदी अनिवार्य : चैंबर

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रवीण जैन छावड़ा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लॉक डाउन को कम से कम एक सप्ताह के लिए बढ़ाना जरूरी है। ऐसा होने के बाद ही संक्रमण के चेन को रोका जा सकता है। उन्होंने सरकार के स्तर से एक-एक सप्ताह के अंतर पर पाबंदियां बढ़ाने के फैसले का स्वागत भी किया। कहा कि बिहार और ओडिशा में पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं और बंगाल में संक्रमण का बढ़ना जारी है। ऐसे में अगर पाबंदियां आगे नहीं बढ़ाई गईं तो निश्चित तौर पर झारखंड का सामना मुसीबत से हो सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.