Move to Jagran APP

Jharkhand Lockdown: 327 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 2 गिरफ्तार, 1.67 लाख जुर्माना

Jharkhand Lockdown झारखंड में लॉकडाउन के दौरान सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के जुर्म में 327 लोग पकड़े गए जिनसे पुलिस ने एक लाख 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 3 पर एफआइआर दर्ज की गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 04:28 AM (IST)
Jharkhand Lockdown: 327 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 2 गिरफ्तार, 1.67 लाख जुर्माना
Jharkhand Lockdown: 327 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 2 गिरफ्तार, 1.67 लाख जुर्माना।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown झारखंड में लॉकडाउन के दौरान सख्ती के दूसरे दिन भी रांची पुलिस ने शहर में जोरदार तरीके से चेकिंग अभियान चलाया। रांची में सोमवार को कुल 102 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने के जुर्म में 327 लोग पकड़े गए, जिनसे पुलिस ने एक लाख, 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आठ लोगों को बिना मास्क के भी पकड़ा, जिनसे चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार रांची पुलिस ने सोमवार की चेकिंग के दौरान कुल एक लाख 67 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है।

loksabha election banner

लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग प्राथमिकियां भी दर्ज की है और दो आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। एक दिन पूर्व यानी रविवार को भी रांची पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 392 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। इस दरम्यान रांची पुलिस ने 1.96 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला था और एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

गौरतलब है कि 16 मई से पूरे राज्य में सख्ती के साथ लॉकडाउन लागू किया गया है। सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने जिले में सरकार के गाइडलाइंस का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश मिला हुआ है। बिना ई-पास के सड़क पर निकलने वालों, प्रतिबंधित सेवाओं को गाइडलाइंस का उल्लंघन कर जारी रखने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है। ऐसे लोगों पर जुर्माना से लेकर प्राथमिकी दर्ज करने, दुकान सील करने तक की कार्रवाई की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.