Move to Jagran APP

Jharkhand Lockdown: गरीबों की मदद के लिए कांग्रेस सभी जिलाध्यक्षों को देगी 25 हजार रुपये

Jharkhand Lockdown कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि पार्टी कोष से सभी जिलाध्यक्षों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे ताकि विपदा की घड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की मदद कर सकें।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 12:46 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 12:46 PM (IST)
Jharkhand Lockdown: गरीबों की मदद के लिए कांग्रेस सभी जिलाध्यक्षों को देगी 25 हजार रुपये
Jharkhand Lockdown: गरीबों की मदद के लिए कांग्रेस सभी जिलाध्यक्षों को देगी 25 हजार रुपये

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown : कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि पार्टी कोष से सभी जिलाध्यक्षों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे, ताकि विपदा की घड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे लोगों की मदद करें जिनके सामने खाने-पीने की भी समस्या आ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने इस संदर्भ में सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश भी दिए हैं। दूसरी ओर, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित राहत निगरानी समिति (कोविड-19) के समन्वयक रौशनलाल भाटिया, सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता लगातार राज्यभर के विभिन्न जिलों से मिल रही शिकायतों के निष्पादन के प्रयास में जुटे हैं।

loksabha election banner

भोजन की समस्या झेल रहे लोगों की मदद

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों को 25-25 हजार रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि संकट की इस घड़ी में विभिन्न हिस्सों में फंसे जरूरतमंद लोगों और गरीब एवं निर्धन परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश और पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की पुरानी परंपरा के अनुसार जरूरतमंद और गरीब परिवारों को लगातार राहत और मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में कंट्रोम रूम को सूचना मिलने पर दिल्ली के बसंतकुंज इलाके में लॉकडाउन में मुश्किल में पड़ी रांची निवासी अंजली कुमारी को वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अनाज उपलब्ध कराई गई। 

विधवा को सहायता उपलब्ध कराई

प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा की रहने वाली नीलम देवी ने बताया कि वह विधवा है और उनका एक पुत्र भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उन्हें विधवा पेंशन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी और तत्काल सहायता के रूप में अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.