Lockdown in Jharkhand: लॉकडाउन पर आज कड़े फैसले लेगी सरकार, CM हेमंत करेंगे बड़ा एलान...
Jharkhand Lockdown 2021 झारखंड में बतेहाशा बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण से बेकाबू हालात संभालने के लिए सरकार कड़े फैसले ले सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही इसका एलान करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए और कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। Lockdown in Jharkhand, Jharkhand Lockdown 2021 झारखंड में बेतहाशा कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई में राज्य सरकार शुक्रवार को कड़े फैसले ले सकती है। इसमें पूर्व में जारी बंदिशों को और कड़ा करने समेत स्कूलों और परीक्षाओं को लेकर निर्णय शामिल है। शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा और आकलन के बाद इस पर ठोस फैसला होगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए कड़ाई के संकेत
गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का और देवघर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन उपस्थित रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार की पैनी नजर है। बैठक में कई कई मुद्दों पर बात हुई है। 16 अप्रैल को सरकार स्थिति की पूरी तरह समीक्षा और आकलन कर बड़े फैसले लेगी।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु हुई बैठक पश्चात प्रेस ब्रीफिंग।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण में लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थिति का आंकलन कर और ज़रूरी कदम उठाये जायेंगे।
सभी स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/seUSPtc7Ud— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 15, 2021
स्कूलों और परीक्षाओं पर भी आज होगा अहम फैसला
उन्होंने कहा कि स्कूलों और परीक्षाओं को लेकर भी ठोस फैसला लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दो कोबास मशीन खरीदेगी। राज्य में कोरोना जांच के लिए सैंपल का संग्रह तेजी से हो रहा है। राज्य सरकार ने छह आटीपीसीआर लैब बनाने का भी निर्णय किया है। ये लैब रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा, गुमला और साहिबगंज में बनेगा।
रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा, गुमला और साहिबगंज में आरटीपीसीआर लैब बनेगा
साहिबगंज में लोकसभा सदस्य विजय हांसदा से फंड बन रहे लेबोरेटरी को और सुविधाओं से लैस करने के लिए सरकार फंड मुहैया कराएगी। इसके अलावा रांची स्थित रिम्स में 110 नया आईसीयू बेड तैयार करने का निर्देश दिया गया है। रिम्स में 750 कोविड डेडिकेटेड बेड की भी व्यवस्था की जाएगी। रिम्स में बढ़ते केस के कारण दबाव को कम करने के लिए रामगढ़ स्थित सीसीएल अस्पताल के 150 बेड को सरकार कोविड डेडिकेटेड बेड के तौर पर उपयोग करेगी।
दूसरे राज्यों से अधिक ट्रेनें आने से बढ़ा संक्रमण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार मुंबई और पुणे से कई विशेष ट्रेन यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के लिए चलाई जा रही है। इससे भी संक्रमण बढ़ा है। सरकार तमाम परिस्थितियों का आकलन कर निर्णय करेगी। संक्रमण के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए और कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं।
रिम्स में 110 नया आइसीयू बेड और 750 कोविड डेडिकेटेड बेड
गुरुवार को जिला उपायुक्तों और सिविल सर्जन संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संक्रमण के बढ़ते प्रभाव की जानकारी ली और बंदिशों की कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि जांच की संख्या बढ़ाने के लिए छह और आरटी-पीसीआर केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जिसके कारण राज्य में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने की जिला उपायुक्तों और सिविल सर्जन संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक
राज्य सरकार केंद्र द्वारा दिए गए गाइडलाइन के मुताबिक कार्य कर रही है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। सरकार शुक्रवार को इसपर निर्णय ले सकती है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गु्प्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का उपस्थित थे। देवघर को छोड़ सभी जिला उपायुक्तों ने बैठक में मौजदूगी दर्ज कराई।