Move to Jagran APP

झारखंड में पक रही नई खिचड़ी... हेमंत सोरेन के साथ भाजपा सरकार... बाबूलाल ने क्‍या कहा, आप भी सुन लीजिए

Jharkhand News झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झामुमो के कार्यकारी प्रमुख और प्रदेश के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कुनबे के भ्रष्‍टाचार के मामलों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 06:33 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 07:07 AM (IST)
झारखंड में पक रही नई खिचड़ी... हेमंत सोरेन के साथ भाजपा सरकार... बाबूलाल ने क्‍या कहा, आप भी सुन लीजिए
Jharkhand News: झारखंड में हेमंत सोरेन के साथ भाजपा की नई सरकार बनाने पर बाबूलाल मरांडी ने कही बड़ी बात।

रांची, जेएनएन। Jharkhand News महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के पतन के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुआई वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार को लेकर रोज-रोज नई अटकलें लगाई जा रही हैं। कहीं, झारखंड में भाजपा की अगुआई वाली नई सरकार बनाने के कयास लग रहे हैं, तो कहीं हेमंत सोरेन की भाजपा से नजदीकियां बढ़ने और बीजेपी गठबंधन वाली एनडीए सरकार बनाने की हवा भी उड़ाई जा रही है। हाल के दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद झारखंड की सियासत गर्म है। इधर संयुक्‍त विपक्ष के राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा से किनारा करने और एनडीए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के खास इशारों के चलते भी इन राजनीतिक अफवाहों को बल मिला है। संकट में घिरे हेमंत सोरेन और भाजपा के बीच पक रही नई खिचड़ी को लेकर कांग्रेस भी असमंजस में है। झामुमो से लेकर कांग्रेस तक में सन्‍नाटा पसरा है। साफ तौर पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

loksabha election banner

इस बीच तेलांगना प्रवास पर गए झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन के साथ जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि झामुमो के कार्यकारी प्रमुख और झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कुनबे के भ्रष्‍टाचार के मामलों को हर हाल में अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं होगा। भाजपा का एक ही उद्देश्य है, भय और भ्रष्टाचारमुक्त झारखंड। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी से समझौता नहीं करेगी। हमारी कोशिश होगी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कुनबे के भ्रष्टाचार के मामलों को जल्‍द से जल्‍द अंजाम तक पहुंचाया जाए।

इधर, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेने हैदराबाद पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने रविवार को सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात की। वे लंबे समय से हैदराबाद में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्‍नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं। बाबूलाल ने ट्विटर पर लिखा- आज इंद्रजीत जी का कुशलक्षेम जाना। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। आशा है वो जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र में वापस लौटेंगे।

बता दें कि तेलंगाना प्रवास के दौरान बाबूलाल पिछले दो दिनों से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के दूसरे वर्ग के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर तेलंगाना सरकार से जनता की नाराजगी जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रहीं गरीब कल्याण योजनाओं का फीड बैक भी लिया गया। बाबूलाल मरांडी को आदिवासी सीट महबूबाबाद विधानसभा क्षेत्र की जिम्‍मेदारी मिली है। वे रविवार को ग्राम रथीराम ठंडा, नेलिकूदुर मंडल में जनजातीय समुदाय के लोगों के द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य के साथ अभिवादन किए जाने से अभिभूत दिखे।

मालूम रहे कि तेलंगाना में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एकसाथ सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने जमीनी स्‍तर पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें झारखंड से चार नेताओं को खास तौर पर लगाया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवर दास, झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और राष्‍ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को तेलंगाना के चार विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की जिम्‍मेदारी मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.