विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Land Scam: न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को फिर से ED का समन; 26 जुलाई को होगी पूछताछ

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Tue, 18 Jul 2023 08:13 PM (IST)

रांची में भूमि घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने न्यूक्लियस माल के संचालक विष्णु अग्रवाल ...और पढ़ें

न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को फिर से ED का समन; 26 जुलाई को होगी पूछताछ
न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को फिर से ED का समन; 26 जुलाई को होगी पूछताछ

HighLights

  1. विष्णु अग्रवाल को ईडी ने अब 26 जुलाई को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।
  2. बीमारी का हवाला देकर सोमवार को ईडी के सामने विष्णु अग्रवाल उपस्थित नहीं हुए थे।
  3. जमीन घोटाले में शामिल आरोपी विष्णु अग्रवाल ने तीन हफ्ते का समय ईडी से मांगा था।

राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड के रांची में भूमि घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने न्यूक्लियस माल के संचालक विष्णु अग्रवाल को फिर समन किया है।

अब उन्हें आगामी 26 जुलाई को ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

बीमारी का दिया था हवाला

इससे पहले उन्हें समन कर 17 जुलाई को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बीमारी का हवाला देकर उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी और ईडी से तीन हफ्ते का समय मांगा था। उनके आवेदन पर विचार के बाद ईडी ने उन्हें दूसरा समन भेजा है।

क्या हैं आरोप

विष्णु अग्रवाल पर फर्जीवाड़ा कर रांची में अलग-अलग जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप है। मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ कर जमीन के असली रैयत का नाम बदलने व जमीन की रजिस्ट्री तथा म्यूटेशन करवा लेने के आरोपों की पुष्टि हो चुकी है।

ईडी ने सिरमटोली चौक के समीप स्थित सेना के कब्जे वाली एक अन्य जमीन व पुगड़ू की एक जमीन की खरीद-बिक्री मामले में भी विष्णु अग्रवाल के विरुद्ध जांच तेज की है। इस मामले में जमीन से जुड़े रैयतों व गवाहों का ईडी बयान ले रही है।