Move to Jagran APP

झारखंड के कोडरमा में किसानों के धान बकाया भुगतान की मांग को ले खेतों में उतरे भाजपाई

किसानों का धान का बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जयनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को खेतों में उतरकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे राज्य में यह कार्यक्रम चल रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 02:51 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 02:51 PM (IST)
झारखंड के कोडरमा में किसानों के धान बकाया भुगतान की मांग को ले खेतों में उतरे भाजपाई
झारखंड के कोडरमा में किसानों के धान बकाया भुगतान की मांग को ले खेतों में उतरे भाजपाई। जागरण

जयनगर (कोडरमा), संसू। किसानों का धान का बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जयनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को खेतों में उतरकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे राज्य में यह कार्यक्रम चल रहा है। जयनगर में धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला मंत्री सुधीर सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला मंत्री सुधीर सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा मेहनत से उपजाकर धान जो सरकार के पास इस उम्मीद से बेचा गया था कि उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।

loksabha election banner

लेकिन सैकड़ों किसानों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में किसानों के साथ काफी नाइंसाफी हो रही है। किसान कोरोना जैसे इस महामारी के बीच काफी आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। इस कारण बीज तक नहीं खरीद पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीज बोने का समय अब निकलने लगा है परंतु सरकार द्वारा किसानों को अभी तक धान बेचे जाने का भुगतान नहीं हो पाया है। मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी ने कहा कि किसानों को धान का बीज लगाने में काफी परेशानी हो रही है। किसानों के पास राशि नहीं है, जिसके कारण वे बीज नहीं खरीद पा रहे हैं।

कार्यक्रम को मंडल महामंत्री यमुना यादव, उपाध्यक्ष विजय यादव, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज चंद्रवंशी, मंटू पंडित आदि ने भी संबोधित किया और किसानों के प्रति राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान लोगों ने कहा कि अगर सरकार की किसानों के प्रति यही रवैया रहा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र राम, विनोद राणा, रामयश यादव, संतोष मोदी, किशोर पासवान, सकलदेव सिंह, विनय सिंह, अरुण सिंह, आकाश मोदी, राजेंद्र सिंह, राजू साव, रामेश्वर पंडित, नारायण राणा, सिकंदर राणा आदि उपस्थित थे। जिले के सभी प्रखंड में आज इस तरह का कार्यक्रम चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.