विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: 'भाजपा हार के डर से...', JMM महासचिव ने BJP नेताओं पर लगाए ये आरोप

Published: Fri, 24 May 2024 10:54 PM (IST)

भाजपा नेता जयंत सिन्हा और राज सिन्हा पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने निशाना साधा है। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ...और पढ़ें

JMM महासचिव ने BJP नेता जयंत सिन्हा और राज सिन्हा पर लगाया ये आरोप
JMM महासचिव ने BJP नेता जयंत सिन्हा और राज सिन्हा पर लगाया ये आरोप

HighLights

  1. क्षत्रिय समाज के नेताओं को के बाद कायस्थ समाज के नेताओं को किया जा रहा टारगेट- सुप्रियो
  2. भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के हलफनामे में जानकारी छिपाने का लगाया आरोप

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा नेता जयंत सिन्हा और राज सिन्हा पर कार्रवाई की आड़ में निशाना साधा है। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि भाजपा हार के डर से बौखला गई है।

क्षत्रिय समाज के नेताओं को टारगेट करने के बाद कायस्थ समाज के नेताओं को लक्ष्य बनाया जा रहा है। जब इन लोगों ने अपना जवाब दे दिया है तो उन्हें सामंतवादी कहकर अपमानित किया जा रहा है।

हलफनामे में जानकारी छिपाने का लगाया आोप

उन्होंने गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा पैसे नहीं देने की बात कर रहे हैं, जबकि निशिकांत दुबे ने उल्लेख किया है कि उन्होंने उनसे कर्ज लिया है। पूरा मामला संदेह के घेरे में हैं। इसकी जांच आवश्यक है।

चुनाव आयोग कि भूमिका पर उठाया सवाल

सुप्रियो भट्टाचार्य ने फिर से चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब जाकर भाजपा को नोटिस दिया जा रहा है। यह धोखा है। इब चुनाव अंतिम चरण में है। भाजपा को जो जहर फैलाना था, उसने फैला दिया। अब नोटिस देने से कोई फायदा नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को खारिज नहीं किया है। कोर्ट ने यह कहा है कि अवकाश के दिन में एकल बेंच में सुनवाई हो रही है। उसे नियमित बेंच को ट्रांसफर किया गया है। इससे साबित हो गया है कि चुनाव आयोग की भूमिका संदेहास्पद है।

ये भी पढ़ें-

Rahul Gandi: इस दिन झारखंड आएंगे राहुल गांधी, पहली बार दिग्गज नेताओं की गैर मौजूदगी में मंच करेंगे साधा

Amit Shah: 'यहां कमल पर बटन दबाएंगे तो दिल्ली में...', अमित शाह ने जनता से PM मोदी के लिए की ये डिमांड