विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड जेट परीक्षा 26 अप्रैल को, 24 से 30 मार्च तक खुला रहेगा लिंक; चुनें पसंदीदा शहर

Published: Fri, 20 Mar 2026 08:05 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 21 Mar 2026 10:07 AM (GMT+05:30)

झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) अब 26 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसे पहले 29 मार्च को होना था। झारखंड लोक सेवा ...और पढ़ें

अभ्यर्थियों को चुनना होगा अवरोही क्रम में तीन शहरों का विकल्प।

अभ्यर्थियों को चुनना होगा अवरोही क्रम में तीन शहरों का विकल्प।

HighLights

  1. झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) अब 26 अप्रैल को होगी।

  2. अभ्यर्थी 24 से 30 मार्च तक तीन शहर चुन सकेंगे।

  3. परीक्षा रांची, जमशेदपुर सहित छह शहरों में होगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के विश्वविद्यालयों व कालेजों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए अर्हता तय करने को लेकर आयोजित होनेवाली झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) अब 26 अप्रैल को होगी।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने पूर्व में इस परीक्षा की संभावित तिथि 29 मार्च घोषित की थी, लेकिन यह परीक्षा इस तिथि को नहीं होगी। आयोग ने शुक्रवार को 29 मार्च को होनेवाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित होने तथा 26 अप्रैल को इसके आयोजन की सूचना प्रकाशित कर दी।


यह परीक्षा रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), धनबाद, बोकारो एवं देवघर के अलावा हजारीबाग के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। अब अभ्यर्थियों द्वारा इन छह शहरों में से मात्र किसी तीन शहर के विकल्प का चयन अधिमानता के अनुसार अवरोही क्रम आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र के लिए चयनित शहर में संशोधन की सुविधा 24 मार्च से 30 मार्च शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। आवेदन पत्र में अभ्यर्थियों को अन्य किसी भी परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। आयोग द्वारा परीक्षा से संबंधित शेष सूचनाएं बाद में दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड जेटेट परीक्षा 31 मार्च तक नहीं, नई नियमावली को मंजूरी; विज्ञापन जल्द