जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज
रांची : जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को डीबडीह स्थित पार्टी कार्यालय में होगी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2017 03:00 AM (IST)
रांची : जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को डीबडीह स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह, बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद हरिवंश, बिहार के विधायक सुनील चौधरी आदि भाग लेंगे। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, पांच लाख नए सदस्य बनाने आदि पर चर्चा होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो व प्रदेश उप प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें