Move to Jagran APP

Jharkhand JAC 9th results 2019 declared: झारखंड 9वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, Check at jac.nic.in

JAC Jharkhand 9th Result 2019 जैक की 9वीं के एग्जाम में 89.14 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। 13-14 फरवरी 2019 को हुई परीक्षा में 4 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 02:38 PM (IST)
Jharkhand JAC 9th results 2019 declared: झारखंड 9वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, Check at jac.nic.in
Jharkhand JAC 9th results 2019 declared: झारखंड 9वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, Check at jac.nic.in

रांची, जेएनएन। JAC Jharkhand 9th Result 2019 declared -  झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 9वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार काे जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 89.14 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। झारखंड अधिविद्य परिषद कार्यालय में काउंसिल के अध्‍यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह और सचिव महीप सिंह ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जिलावार परिणाम घोषित किए। जारी किए गए एग्जाम रिजल्ट के मुताबिक कोडरमा जिला परिणाम में अव्‍व्‍ल रहा। यहां के 95.1 प्रतिशत छात्रों ने नौंवीं कक्षा में उतीर्णता प्राप्‍त की है। झारखंड से नौवीं की परीक्षा में 4 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्‍ट यहां देखें : jac.nic.in

prime article banner

परीक्षार्थी अपना रिजल्‍ट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in आैर jharresults.nic.in पर भी देख सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की नौवीं कक्षा की परीक्षा में 89.414 फीसद बच्चे सफल हुए हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षा होते हुए भी 42,424 बच्चे इसमें फेल हो गए। इस परीक्षा में 89.645 फीसद छात्र तथा 89.211 फीसद छात्राएं सफल रहीं। रिजल्ट की बात करें तो कोडरमा अव्वल और पाकुड़ फिसड्डी रहा। कोडरमा में 95.10 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैैं। पाकुड़ का परिणाम सबसे खराब है। यहां 75.66 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैैं। बता दें कि यह परीक्षा 13 व 14 फरवरी को आठवीं बोर्ड की तर्ज पर पहली बार ओएमआर शीट पर ली गई थी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए  थे।



हजारीबाग की छात्राओं ने लहराया परचम
 जैक द्वारा जारी परिणाम के आंकड़े बताते हैं कि रिजल्ट में हजारीबाग की छात्राओं ने परचम लहराया है। यहां 91.29  फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 92.33 फीसदी लड़कों ने सफलता हासिल की। प्रमंडलवार पहले पायदान पर उत्तरी छोटानागपुर, दूसरे पायदान पर दक्षिणी छोटानागपुर, तीसरे पायदान पर पलामू तथा चौथे पायदान पर संताल परगना रहा। सबसे खराब रिजल्ट कोल्हान प्रमंडल के  विद्यार्थियों का रहा।

रांची राज्य में दूसरे स्थान पर
नौवीं कक्षा के परिणाम में कोडरमा जिला ने बेहतर परिणाम दिया है। 24 जिले में कोडरमा का परिणाम 95.10 फीसदी रहा। वहीं दूसरे स्थान पर रांची के विद्यार्थी रहे। इस जिले का परिणाम 93.96 फीसदी रहा। क्रम से देखें तो हजारीबाग का परिणाम 93.57,  गिरिडीह का 92.74, पलामू का 91.84, गढ़वा का 91.64, गोड्डा का 91.43, रामगढ़ का 90.87, चतरा का 90.75, धनबाद का 90.52, खूंटी का परिणाम 90.45 फीसद रहा।

इसी तरह बोकारो का परिणाम 89.49, पूर्वी सिंहभूम का परिणाम 88.56, देवघर का परिणाम 88.30, सरायकेला-खरसावां का परिणाम 87.82, गुमला का परिणाम 87.61, सिमडेगा का परिणाम 87.38, दुमका का परिणाम 85.50, साहिबगंज का परिणाम 85.29 फीसद रहा। जामताड़ा का परिणाम 84.42, लातेहार का परिणाम 83.78, लोहरदगा का परिणाम 82.74, पश्चिमी सिंहभूम का परिणाम 76.29 व पाकुड़ का परिणाम 75.66 फीसदी रहा।

87 केंद्रों में दो दिनों तक चली थी परीक्षा
 जैक द्वारा ली गई नौवीं कक्षा की परीक्षा में तीन पेपर में छह विषय की परीक्षा हुई थी। पहले पेपर में हिंदी और अंग्रेजी विषय के प्रश्न थे। वहीं दूसरे पेपर में गणित और विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न थे। इसी प्रकार पेपर तीन में सामाजिक विज्ञान और अतिरिक्त विषय से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।

रांची में 18 हजार से अधिक छात्राएं पास
परीक्षा परिणाम में रांची जिले से 18,004 लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों की संख्या 14,760 है।  जिले से 15,778 लड़के व 19091 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं। रिजल्ट में छात्रों को उत्तरपुस्तिका में मिले अंक के अलावा विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं से कराए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यों और क्रियाशीलता हेतु विद्यालय द्वारा दिए गए अंकों को भी जोड़कर संयुक्त रिपोर्ट कार्ड यानी अंक पत्र जारी किया गया है। इसमें नंबर के बदले छात्रों को ग्रेड दिए गए हैं।

फैक्ट फाइल
कुल नामांकित विद्यार्थी : 4,05,158
परीक्षा में शामिल : 4,00,876
उत्तीर्ण : 3,58,442
फेल : 42,424

Steps to Check Jharkhand JAC Class 9th Result 2019 Online
तकनीकी समस्याओं या कठिनाइयों से बचने के लिए, छात्र जेएसी 9वीं कक्षा के परिणाम 2019 को ऑनलाइन प्राप्त करने या जांचने के लिए नीचे सूचीबद्ध सरल चरणों का पालन कर सकते हैं। इस कदम से छात्रों को स्पैम वेबसाइटों से बचने में मदद मिलेगी और उन्हें JAC परिणाम 2019 को आसानी से जांचने में मदद मिलेगी।

ऐसे चेक करें जेएसी कक्षा 9वीं का रिजल्ट
• स्टेप 1: jac.nic.in / jacresults.com / jac.jharkhand.gov.in / jharresults.nic.in पर जाएं।
• स्टेप 2: झारखंड जेएसी कक्षा 9वीं परिणाम 2019 के लिए सीधे लिंक प्राप्त करें
• स्टेप 3: अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी इनपुट करें
• स्टेप 4: जानकारी का वेरिफिकेशन करें और जमा करें
• स्टेप 5: जेएसी 9वीं कक्षा के परिणाम 2019 को ऑनलाइन देखें
• स्टेप 6: PDF डाउनलोड करें या प्रिंटआउट लें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.