विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand IPS Transfer: झारखंड में 8 आईपीएस अफसर का तबादला, बिरथरे बने रांची DIG; राज्य को 10 नए IPS भी मि‍ले

By Dilip KumarEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 04 Mar 2023 09:37 PM (GMT+05:30)

Jharkhand IPS Transfer सरकार ने राज्य के आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रांची में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों ...और पढ़ें

सरकार ने राज्य के आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
सरकार ने राज्य के आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

रांची, राज्य ब्यूरो: सरकार ने राज्य के आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रांची में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की कमी अब पूरी हो गई है। रांची में कभी एसपी सिटी रहे 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुप बिरथरे रांची के डीआईजी बने हैं।

इसी तरह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शुभांशु जैन को एसपी सिटी रांची तथा 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हारिस बिन जमां को एसपी यातायात बनाया गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण पदस्थापन संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

कौन कहां गए

अनिल पाल्टा : डीजी रेल से डीजी गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवा।

अनुराग गुप्ता : डीजी प्रशिक्षण से डीजी सीआईडी।

प्रशांत सिंह : एडीजी जैप से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रांची।

मनोज कौशिक : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद आइजी मुख्यालय। आइजी प्रभात कुमार के अवकाश अवधि तक आईजी प्रोविजन व आईजी विशेष शाखा के प्रभार में भी रहेंगे।

पंकज कंबोज : आईजी रांची से आईजी एसीबी। आईजी रांची के अतिरिक्त प्रभार रहेंगे।

अनुप बिरथरे : डीआईजी एसटीएफ डीआईजी रांची।

हारिस बिन जमां : एएसपी मुख्यालय गिरिडीह से एसपी यातायात रांची।

शुभांशु जैन : एएसपी सिटी जमशेदपुर से एसपी सिटी रांची

इधर, झारखंड को मिले दस नए आईपीएस अधिकारी

झारखंड को दस नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं। ये सभी आइपीएस अधिकारी वर्ष 2021 बैच के हैं। इनमें बिहार के दिव्यांशु शुक्ला व शिवम प्रकाश, तेलंगाना के सैय्यद मुस्तफा हाशमी, उत्तर प्रदेश के ऋषभ त्रिवेदी व विपिन दुबे, दिल्ली के राघवेंद्र शर्मा, झारखंड के नाजिश उमर अंसारी, अमित आनंद व वेदांत शेखर शामिल हैं।