यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IAS Pooja Singhal LIVE: पूजा सिंघल और सीए सुमन की रिमांड अवधि बढ़ी, खुलेंगे और कई राज
Jharkhand IAS Pooja Singhal मनरेगा घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्ट आएएस पूजा सिंघल ...और पढ़ें

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand IAS Pooja Singhal मनरेगा घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के हाथों गिरफ्तार भ्रष्ट आएएस पूजा सिंघल और उनके सीए सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि आज सोमवार शाम समाप्त हो रही थी। ईडी की टीम दोनों आरोपितों को ईडी कार्यालय से कोर्ट ले गई थी। आईएएस पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को ईडी की टीम आज अदालत में पेश किया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों लेकर अदालत पहुंचाए गए।
ईडी कार्यालय से आईएएस पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को ले जाया गया कोर्ट VIDEO
4 दिन के लिए और बढ़ा पूजा सिंघल और सुमन की रिमांड अवधि
निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि और 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब दोनों 20 मई तक ईडी की रिमांड पर होंगे। ईडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन का नौ दिनों का रिमांड मांगा था। लेकिन ईडी के विशेष जज पीके शर्मा ने चार-चार दिनों का रिमांड स्वीकार किया है। उक्त जानकारी, ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह द्वारा जारी आधिकारिक बयान से मिली है।
ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने कहा कि डिजिटल डिवाइस से कई ऐसी जानकारियां प्राप्त हुई है जिसमें पूजा सिंघल से पूछताछ जरूरी है। वहीं तीन खनन अधिकारी को पूजा सिंघल के साथ बैठाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी।
पूजा सिंघल के है बरामद रुपये
मालूम हो कि 7 मई को सबसे पहले सीए सुमन कुमार सिंह को ईडी ने इस मामले में गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई। दोनों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए। यह भी पता चला कि बरामद करीब 19 करोड़ रुपये पूजा सिंघल के ही हैं। सुमन कुमार सिंह ने यह भी खुलासा किया कि पूजा के पति अभिषेक झा के पल्स अस्पताल के निर्माण में उसने बिल्डर को तीन लाख रुपये दिया था। पूजा सिंघल भी अपनी आय के स्रोत की जानकारी नहीं दे सकी थी। जैसे ही उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई, राज्य सरकार ने भी उसे निलंबित कर दिया।
25 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
उल्लेखनीय है कि ईडी ने आईएस पूजा सिंघल उनके पति अभिषेक झा और सीएस सुमन कुमार समेत 25 ठिकानों पर एक दिन एक साथ छापेमारी की थी। सुमन कुमार के घर से करीब 19 करोड़ रुपये करोड़ बरामद हुए थे। झारखंड में यह पहली ऐसी छापेमारी थी, जिसमें इतने बड़े पैमाने पर नकद रुपये बरामद हुए थे। आलम यह रहा कि नोटों की गिनती के लिए मशीन तक मंगानी पड़ी थी
