विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi News: दुर्गापूजा पर हर जिले में तैनात होंगे प्रभारी IAS और IPS अधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Fri, 20 Oct 2023 09:57 PM (IST)

Jharkhand News झारखंड सरकार ने दुर्गापूजा से लेकर छठ तक सभी जिलों में प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की है। ये ...और पढ़ें

गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना। (सांकेतिक फोटो)
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सरकार ने सभी जिलों में तैनात किए प्रभारी।
  2. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना।
  3. दुर्गापूजा से लेकर छठ तक रहेगी तैनाती।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार ने दुर्गापूजा से लेकर छठ तक सभी जिलों में प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की है। ये अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा से होंगे। ये स्थानीय उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय कर काम करेंगे।

विधि व्यवस्था के लिए करेंगे काम

बड़े शहरों का जिम्मा सचिव और एडीजी स्तर के अधिकारियों को सौंपा गया है। पूरा फोकस त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने पर होगा।

सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी संयुक्त रूप से जिलों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था से संबंधित सारी कार्रवाई, निरोधात्मक कार्रवाई, नोटिस तामिला, शांति समितियों की बैठक, प्रतिमा विसर्जन, जुलूस, भीड़ के रूट का भौतिक सत्यापन, पूजा समितियों के स्वयंसेवकों की सूची तथा पहचान, पंडालों में ध्वनि विस्तारक के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करेंगे।

ये अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और स्थानीय उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से समन्वय करते हुए सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियुक्त अधिकारी अप्रिय घटना होने पर तुरंत सरकार को सूचित करेंगे और जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

सचिव और एडीजी रैंक के हैं अधिकारी

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को जारी की। बड़े शहरों में तैनात आईएएस अधिकारी सचिव स्तर के हैं, वहीं आइपीएस अधिकारी एडीजी रैंक तक के हैं। रांची में पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार और एडीजी आरके मल्लिक को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: ...नाटक कर रहे मुख्यमंत्री, सरकारी योजनाओं की घोषणा को भाजपा ने क्यों कहा चुनावी शिगूफा

Ranchi News: भीषण सूखे की चपेट में झारखंड के इन जिलों के 136 ब्लॉक, इतने हजार की आर्थिक सहायता करेगी सरकार

कहां किन अधिकारियों की तैनाती?

जिला  आइएएस अधिकारी  आइपीएस अधिकारी
रांची  मनोज कुमार आरके मल्लिक
जमशेदपुर  मनीष रंजन अखिलेश कुमार झा
हजारीबाग राहुल कुमार पुरवार प्रिया दूबे
धनबाद प्रशांत कुमार मुरारी लाल मीणा
गिरिडीह  अमिताभ कौशल असीम विक्रांत मिंज
बोकारो  सुनील कुमार  तदाशा मिश्रा
पलामू पलामू  कृपानंद झा  अमोल विनूकान्त होमकर
गढ़वा अब्बुबकर सिद्दीक पी संजय रंजन सिंह
साहिबगंज आदित्य आनंद  धनंजय कुमार सिंह
गोड्डा भुनवेश प्रताप सिंह  शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल
दुमका मुकेश कुमार  अंबर लकड़
कोडरमा  संजीव कुमार बेसरा  सुरेंद्र कुमार झा
चाईबासा अरवा राजकमल माइकल राज एस
सरायकेला-खरसावां अमित कुमार  प्रभात कुमार
चतरा जितेंद्र कुमार सिंह कार्तिक एस
रामगढ़  राजेश्वरी बी ए विजयलक्ष्मी
जामताड़ा फैज अक अहमद  कुसुम पुनिया
पाकुड़  शशि प्रकाश झा अश्विनी कुमार सिन्हा
देवघर कमलेश्वर प्रसाद सिंह  मनोज कौशिक
लातेहार भोर सिंह यादव  अनुरंजन किस्पोट्टा
गुमला शशि रंजन  शैलेंद्र कुमार सिन्हा
सिमडेगा सुशांत गौरव डॉ. शम्स तबरेज
खूंटी सूरज कुमार संध्या रानी मेहता
लोहरदगा आकांक्षा रंजन  इंद्रजीत महथा