Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Hot Seats: हेमंत और कल्पना, सीता और चंपई व बाबूलाल मरांडी की सीटों का क्या है हाल, जानिए अपडेट

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 11:40 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों ने सबको चौंका दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार JMM गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं BJP गठबंधन 31 सीटों पर आगे है। बता दें कि बरहेट विधानसभा सीट पर 5 राउंग की गिनती के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन को 23806 वोट मिले हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम हैं।

    Hero Image
    हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन और चंपई सोरेन की सीट का हाल

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Result 2024) के रुझानों ने सबको चौंका दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, JMM गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, BJP गठबंधन 31 सीटों पर आगे है। चलिए अब आपको हॉट सीट का हाल बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    • बरहेट विधानसभा सीट- बरहेट विधानसभा सीट (Barhait Seat Result 2024) पर 5 राउंग की गिनती के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन को 23806 वोट मिले हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम हैं। उन्हें 10988 वोट मिले हैं।
    • गांडेय विधानसभा सीट- गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Seat Result 2024) से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। वह बीजेपी की मुनिया देवी से पीछे चल रही हैं। बीजेपी की मुनिया देवी को 6 राउंड की गिनती के बाद 31714 वोट मिले हैं। वहीं, कल्पना 1685 वोटों से पीछे हैं।
    • सरायकेला विधानसभा सीट- सरायकेला विधानसभा सीट (Saraikela Seat Result 2024) पर मुकाबला रोचक है। झामुमो छोड़कर बीजेपी में गए चंपई सोरेन इस सीट पर करीब 35 हजार 738 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर झामुमो के गणेश महाली हैं।
    • धनवार विधानसभा सीट- धनवार विधानसभा सीट (Dhanwar Seat Result 2024) पर बीजेपी के बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं। 5 राउंड की गिनती के बाद मरांडी को 21094 वोट मिले हैं। वहीं, सीपीआई-एमएल के राज कुमार यादव को 10,487 वोट मिले हैं।
    • जामताड़ा विधानसभा सीट- जामताड़ा विधानसभा सीट (Jamtara Seat Result 2024) पर बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। यहां इरफान अंसारी 21 हजारों 568 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीता सोरेन को 6 राउंड की गिनती के बाद 25659 वोट मिले हैं।