विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand : रांची पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, चाईबासा से करेंगे 2024 के लोकसभा चुनावों के प्रचार का शंखनाद

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Fri, 06 Jan 2023 11:51 PM (IST)

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वे शनिवार को चाईबासा से 2024 के लोकसभा ...और पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे।
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे।

रांची, जागरण संवाददाता: गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वे शनिवार को चाइबासा से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार का शंखनाद करने वाले हैं। इस मौके पर वे झारखंड भाजपा के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले हैं। अमित शाह इस दौरान चाईबासा में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

अमित शाह के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चुनाव को लेकर प्रदेश के नेताओं चर्चा करके रणनीति बनाना और रणनिति पर किस तरीके से काम किया जाय है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता सुनील बंसल ने भी भाजपा का दौरा किया था और चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा की थी।

जानकारी के मुताबिक अमित शाह इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास से होना तय है। इस दौरे पर भाजपा के सांसद और विधायक भी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अमित शाह इस दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में जीत दर्ज करने का मंत्र देंगे।