गैंगस्टर फहीम खान की अवमानना याचिका पर सुनवाई, सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट से मांगा आठ सप्ताह का समय
झारखंड हाई कोर्ट में फहीम खान की समय पूर्व रिहाई से जुड़ी अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने ...और पढ़ें

फहीम खान अवमानना याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई।
HighLights
फहीम खान अवमानना याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई।
राज्य सरकार ने आदेश पालन हेतु आठ सप्ताह का समय मांगा।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट में समय पूर्व रिहाई से जुड़े मामले में धनबाद के वासेपुर निवासी गैंगस्टर फहीम खान की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत के आदेश का अनुपालन करने के लिए आठ सप्ताह का समय मांगा गया।
सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस पर अदालत ने राज्य सरकार को समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तिथि निर्धारित की है।
