विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dumka Murder Case: पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाई गई किशोरी केस पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2022 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2022 03:30 PM (IST)

Dumka Murder Case एकतरफा प्यार में सनकी आशिक द्वारा पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दी गई किशोरी के लिए अब पूरा ...और पढ़ें

Dumka Murder Case Dumka: झारखंड के दुमका की रहनेवाली भी किशोरी।
Dumka Murder Case Dumka: झारखंड के दुमका की रहनेवाली भी किशोरी।

रांची, डिजिटल डेस्क। Dumka Murder Case Jharkhand झारखंड के दुमका जिले की रहने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिए जाने संबंधित मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए झारखंड के डीजीपी से पूरी जानकारी तलब की है। अदालत ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनश्चित करने को भी कहा है। मालूम हो कि शाहरुख नामक एक स्थानीय युवक किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। उसने किशोरी से कई बार प्रेम निवेदन किया। किशोरी ने इन्कार दिया। इसके बाद शाहरुख ने अपने एक साथ की मदद से किशोर को उसी के घर में पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया था। किशोरी बुरी तरह जल गई थी। पहले स्थानीय अस्पातल में इलाज हुआ। फिर उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां तीन दिन बाद उसने दम तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर मदद के लिए दान अभियान

किशोरी की मौत के बाद झारखंड ही नहीं देशभर में आक्रोश फैल गया। झारखंड में विश्व हिंदू परिषद ने जिला स्तर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, दुमका जिले में इस घटना के विरोध में बाजार बंद रहा। बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी। दो दिनों से झारखंड के लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक में इस घटना का प्रतिवाद कर रहे हैं। वैसे स्थानीय पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए झारखंड सरकार ने सोमवार को पीड़िता के स्वजन काे दस लाख और राज्यपाल रमेश बैस ने दो लाख रुपये राहत राशि मुहैया कराई। सोशल मीडिया पर भी पीड़िता के स्वजन की मदद वास्ते अभियान चलाया जा रहा है। कई लोग राशि भेज दान कर रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के टीवट के अनुसार, मंगलवार सुबह दस बजे तक 21 लाख रुपये एकत्र हो गए थे।

राहुल गांधी, प्रियंका व केजरीवाल ने भी मांगा इंसाफ

उधर, इस घटना को लेकर देशभर में प्रतिक्रियाएं हो रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टवीट किया है कि किशोरी के साथ हुई हैवानियत के बाद उसकी मृत्यु ने हर भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया है। आज, देश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की सख्त जरूरत है। किशोरी और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलेगी। इसी तरह प्रियंका गांधी ने टवीट किया है कि 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। अपराधियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए। अपराध की रोकथाम व न्याय के लिए जरूरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त व जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी टवीट कर कहा है- झारखंड में छात्रा के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस तरह के जघन्य अपराध को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि मृतका और उनके परिजन को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उधर, एआइएमआइएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने हत्याकांड की कड़ी निंदा की है। उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले की सुनावाई कर दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना हैवानियत है। उन्होंने झारखंड सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि इस मामले की सुनवाई के लिए जरूर पड़े तो विशेष अदालत का गठन किया जाना चाहिए।

इस घटना को लेकर राज्यपाल कर चुके हैं कड़ी टिप्पणी

मालूम हो कि इस घटना के बाद सोमवार को खुद राज्यपाल रमेश बैस ने भी संज्ञान लेते हुए दो टूक कहा था कि झारखंड में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। जनता सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि किशोरी की हत्या झारखंड के लिए शर्मनाक है। राज्यपाल रमेश बैस के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जनता में न्याय के प्रति उम्मीद भरी पहल की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट कराने और जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस केस की जिम्मेदारी सिपुर्द कर दी है।

Koo App

अंकिता की हत्या “मानवता” को झकझोर देने वाला एक ऐसा “पाप” है जो सरकारी तन्त्र के माथे पर कभी ना मिटने वाला बड़ा कलंक है, दोषी को सख़्त सज़ा के साथ साथ महिला सुरक्षा के लिये कुछ “ठोस” क़दम उठाना बेहद ज़रूरी है. #AnkitaSingh

View attached media content

- Acharya Pramod Krishnam (@AcharyaPramodK) 30 Aug 2022

Koo App

दुमका की घटना समाज को कलंकित करने वाली है। @hemantsorenjmm जी आप पर दोहरी जिम्मेदारी है, पहली अंकिता के गुनहगार शाहरुख और छोटू खान को सख्त सज़ा दिलाने की, दूसरी इस घटना पर सांप्रदायिकरण रोकने की। त्वरित इंसाफ हो, सख्त सजा मिले। ताकि भविष्य में इस तरह की वारदात कि, कोई सोचे भी ना।

- Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) 30 Aug 2022